फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahakumbh viral girl monalisa first music video saadgi released

Monalisa Song: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, खूबसूरती देख फैंस बोले- ‘वाह सुंदरी’

Sat, 14 Jun 2025 10:48 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 14 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

Viral girl Monalisa first song: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अब एक स्टार बन गई हैं। उनका पहला गाना 'सादगी' हुआ रिलीज।

विज्ञापन
Mahakumbh viral girl monalisa first music video saadgi released
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम- @monalisabhosle_official

विस्तार

मोनालिसा इस साल जनवरी महीने से ही खूब चर्चा में हैं। वह बहुत जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगी। इससे पहले उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज शनिवार के दिन वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना 'सादगी' रिलीज कर दिया गया है, जिससे उनके एक्टिंग की शुरुआत हो गई है। आइए देखें वीडियो। 

विज्ञापन

सफेद ड्रेस में खूबसूरत दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी आंखें देखने लायक है। इस गाने के बोल को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। साथ ही मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के बीच की कमेस्ट्री भी शानदार दिख रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Utkarsh Singh (@utkarshsinghofficial_)


यूजर्स की आ रही शानदार प्रतिक्रिया
वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सामने आते ही दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मोना तो हैं ही क्यूट। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर, खुशकिस्मत लड़की। एक और यूजर ने कहा कि इसलिए इनका नाम मोनालिसा है, जिस नजरिए से देखोगे वैसी दिखाई देंगी। शानदार गाना। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि उनके पास मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में इस गानों को हजारों लोगों ने देख लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: पुण्यतिथि पर सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, बोलीं- 'इंसाफ की राह लंबी हो...'

महाकुंभ से चमकी मोनालिसा की किस्मत
इसी साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ के दौरान एक माला बेचने वाली लड़की वायरल हुई थी, जिसकी आंखों ने सबको दीवाना कर दिया था। वो लड़की कोई और नहीं मोनालिसा थीं, जिन्हें कुछ समय बाद ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्मों में कास्ट करने की बात कही थी। इसी वजह से मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गईं। अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed