फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Los Angeles Wildfires: Kim Kardashian expressed gratitude to firefighters and demands pay raise amid disaster

Los Angeles Wildfires: किम कार्दशियन ने फायरफाइटर्स के प्रति जताया आभार, वेतन वृद्धि के लिए भी उठाई आवाज

Mon, 13 Jan 2025 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jan 2025 12:01 PM IST
सार

Los Angeles Wildfires: अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने वाले अग्निशामकों के प्रति किम कार्दशियन ने आभार जताया है। साथ ही उनके वेतन वृद्धि के लिए भी आवाज उठाई है। 

विज्ञापन
Los Angeles Wildfires: Kim Kardashian expressed gratitude to firefighters and demands pay raise amid disaster
किम कार्दशियन, अमेरिका में आग - फोटो : सोशल मीडिया, पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग में अग्निशामकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर राहत कार्य किया है और कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कार्दशियन ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उनके वेतन में इजाफे की भी मांग की है। इस घातक आपदा से लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले अग्निवीरों के लिए अदाकार ने वेतन वृद्धि की मांग की।

विज्ञापन

आखिरी वक्त में रद्द हो गया एग्रीमेंट
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, रविवार को किम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट लिखा, जिसमें दावा किया गया कि अग्निशामकों को 1984 से प्रति घंटे 1 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने अपने लाखों प्रशंसकों को बताया कि उनके वेतन में कभी भी मुद्रास्फीति के साथ वृद्धि नहीं की गई है। जब आग और भी भयानक हो गई और कई लोगों की जान जा रही है तो भी वेतन में कभी इजाफा नहीं हुआ। इसे बढ़ाकर पांच डॉलर प्रति घंटे करने के लिए हाल ही में किए गए एग्रीमेंट को भी आखिरी वक्त में रद्द कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:
Sky Force: कौन थे अजमादा बोप्पय्या देवय्या, जो पाकिस्तान पर पड़े भारी? 'स्काई फोर्स' में दिखेगी वीरता की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- सम्मानजनक हो राशि
किम कार्दशियन ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम से अग्निशामकों का वेतन बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी राशि हो, जो हमारे जिंदगियों और घरों को बचाने के लिए अपनी जिंदगी को जोखिम में डालने वाले लोगों के लिए सम्मानजनक हो।

ये खबर भी पढ़ें:
Monday Flashback: करिश्मा नहीं, ऐश्वर्या होतीं 'राजा हिंदुस्तान' की मेमसाब, इस वजह से हाथ से फिसल गई फिल्म

विज्ञापन

आग पर काबू पाने की कवायद तेज
किम की तरह अन्य सितारों ने भी लॉस एंजिल्स में आग से प्रभावित लोगों के लिए आवाज उठाई है और अग्निशामकों का आभार जताया है। बता दें कि अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में हजारों घर तबाह हो गए हैं और कई लोगों की जान चली गई हैं। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसके मद्देनजर अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है।



ये खबर भी पढ़ें:
Sonu Sood On Fateh: सोनू सूद ने क्यों बनाई ‘फतेह’? कहा- एक शॉट में लगा दिए ढाई महीने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed