Sky Force: कौन थे अज्जामद बोपय्या देवय्या, जो पाकिस्तान पर पड़े भारी? 'स्काई फोर्स' में दिखेगी वीरता की कहानी
Sky Force: 'स्काई फोर्स' फिल्म में अज्जामद बोपय्या देवय्या की वीरता की कहानी दिखाई जाएगी, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स पर भारी पड़े थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'स्काई फोर्स' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, वीर पहाड़िया भी इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। यह 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी कहानी बयां करेगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद लोग वीर पहाड़िया की शानदार उपस्थिति से काफी प्रभावित हुए। वीर पहाड़िया ने फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या (ए बी देवय्या) का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं कि वह कौन थे...
स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या भारतीय वायुसेना के एक साहसी पायलट थे। साल 1954 में भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वह वायुसेना फ्लाइंग कॉलेज में प्रशिक्षक थे। उन्हें नंबर 1 'टाइगर्स' स्क्वाड्रन में तैनात किया गया था। उन्होंने अपनी बहादुरी से कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम दिया।
1965 के युद्ध में देवय्या एक वरिष्ठ उड़ान प्रशिक्षक के रूप में एक स्ट्राइक मिशन का हिस्सा बने, जिसमें पाकिस्तानी एयरबेस सरगोधा पर हमला करना था। एक दिन पाकिस्तानी पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमजद हुसैन द्वारा उड़ाए गए एफ-104 स्टार फाइटर ने देवय्या के विमान को रोक लिया। देवय्या ने इस हमले से बचते हुए शानदार वीरता दिखाई। उन्होंने हमला किया और दुश्मन के विमान को मार गिराया। हालांकि, इस हमले में उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में यह माना गया कि देवय्या की मृत्यु पाकिस्तानी धरती पर हुई, लेकिन उनका शव कभी नहीं मिल पाया।
आखिरकार 23 वर्ष बाद साल 1988 में उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। वह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। देवय्या की वीरता और बलिदान भारतीय वायुसेना और देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कहानी को अब 'स्काई फोर्स' फिल्म के जरिए और भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में फिल्म के अभिनेता वीर ने देवय्या के घरवालों से भी मुलाकात की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तस्वीर में वीर ए बी देवय्या की पत्नी के पैर छुते नजर आए।
संबंधित वीडियो