Brad Pitt: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के घर में हुई चोरी? संदिग्धों ने की तोड़फोड़ और कीमती समान लेकर फरार
Brad Pitt's House Burglarized: हाल ही में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के घर में चोरी की घटना सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी जांच जारी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट इस समय अपनी फिल्म 'एफ 1' से चर्चा में हैं, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार पता चल रहा है कि ब्रैड पिट के लॉस एंजिलस स्थित घर पर कुछ संदिग्धों ने तोड़फोड़ की और सामान लेकर भाग गए। आइए जानते हैं पूरी घटना।
पुलिस ने की चोरी की पुष्टि
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि लॉस एंजिल्स के लॉस फेलिज पड़ोस में स्थित आवास नॉर्थ एजमोंट स्ट्रीट के 2300 ब्लॉक पर बुधवार को चोरी हुई है। इसके साथ ही एक पुलिस अधिकारी ड्रेक मैडिसन ने कहा कि तीन संदिग्धों ने घर की सामने की खिड़की से घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान लेकर भाग गए। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है कि यह घर ऑस्कर विजेता अभिनेता ब्रैड पिट का है । चोरी हुई चीजों के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही बता दें चोरी की खबर सबसे पहले गुरुवार को एनबीसी न्यूज ने दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tobey Maguire: जिस किरदार ने बनाया सुपरस्टार, उसी की वजह से बाद में नहीं मिला काम; स्पाइडर मैन बनकर रह गए टोबी
ब्रैड पिट अपने घर में नहीं हैं मौजूद
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि घर का मालिक कौन था या घर में कौन रहता था, इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये चोरी ब्रैड पिट के घर पर हुई है। आपको बताते चलें कि इस समय अभिनेता अपने घर पर मौजूद नहीं हैं, क्योंकि वह अपनी फिल्म 'एफ 1' के प्रचार-प्रसार के लिए देश से बाहर गए हुए हैं।
सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज
जोसेफ कोसिंस्की द्वारा निर्देशित ‘एफ1’ में ब्रैड पिट के साथ डैमसन इदरीस प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में मैक्स वर्स्टैपेन, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, कार्लोस सैन्ज, एस्टेबन ओकन, जॉर्ज रसेल, लांस स्ट्रोल, लैंडो नॉरिस और चार्ल्स लेक्लर सहित कई रियल लाइफ के फॉर्मूला 1 सितारे इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं। यह फिल्म आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।