फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lok Sabha Election 2024: Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao left shooting and came to Mumbai to cast his vote

Lok Sabha Election:शूटिंग छोड़कर वोट डालने के लिए मुंबई आए राजकुमार, कहा- सभी की देश के लिए बड़ी जिम्मेदारी है

Mon, 20 May 2024 11:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 20 May 2024 11:53 AM IST
सार

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। वह वोट डालने के लिए अपनी एक फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए। उन्होंने कहा, 'हम सब की देश के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Mr and Mrs Mahi Star Rajkummar Rao left shooting and came to Mumbai to cast his vote
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

देश में आज, 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। महाराष्ट्र में भी मतदान जारी है, जहां कई बॉलीवुड सितारे वोट डालने के लिए सुबह-सुबह अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। अपनी नागरिक जिम्मेदारी दिखाते हुए कई मशहूर हस्तियों को उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर देखा गया। सितारों ने बूथ के बाहर अपनी स्याही लगी उंगलियों के साथ तस्वीरें भी करवाईं। मतदाताओं में राजकुमार राव भी दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर पत्रकारों से बात भी की।

विज्ञापन

शूटिंग छोड़कर वोट डालने मुंबई आए राजकुमार

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म के प्रचार के लिए राजकुमार और जान्हवी कपूर फिल्म के प्रचार के लिए वाराणसी जाएंगे। उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर बातचीत में कहा, 'हम सब की देश के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं बाहर शूट कर रहा था, फ्लाइट पकड़ के आया सुबह-सुबह वोट डालने के लिए। जान्हवी मेरा इंतजार कर रही है। हम मिस्टर एंड मिसेज माही को प्रमोट करने के लिए वाराणसी जाएंगे। मुझे भी शूटिंग फिर से शुरू करनी होगी।' 

विज्ञापन


Chiranjeevi: 'विश्वंभरा' के बाद अपनी अगली फिल्म का एलान करने को तैयार चिरंजीवी! इस निर्देशक के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम सभी चाहते हैं कि एक राष्ट्र विकसित हो'

इसके दौरान उनसे सवाल किया गया कि वोट करते समय वह किन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, 'यह बहुत व्यक्तिगत है। बेशक, हम सभी चाहते हैं कि एक राष्ट्र विकसित हो और चमके। यह पहले से ही चमक रहा है और मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में यह और भी अधिक चमकेगा।'


'श्रीकांत' बन पर्दे पर आ रहे हैं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आए हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। कई बॉलीवुड सितारे भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म में राजकुमार ने दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला की भूमिका निभाई है। इसके बाद वह जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। 

Heeramandi: 2 मिनट के गाने के लिए लगी 10 दिनों की मेहनत, भंसाली ने रातोंरात सिलवाए थे घाघरे, डांसर का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed