फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Laxmmi Bomb: To avoid trolling Akshay Kumar forwarded this 'Laxmi', new marketing tricks will be seen

ट्रोलिंग से बचने के लिए अक्षय कुमार ने इस 'लक्ष्मी' को किया आगे, दिखेंगे मार्केटिंग के नए टोटके

Thu, 29 Oct 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Laxmmi Bomb: To avoid trolling Akshay Kumar forwarded this 'Laxmi', new marketing tricks will be seen
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : file photo

अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में उनके किरदार का नाम आसिफ होने और कुछ समय पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बचाव करने की वजह से ज्यादातर चीजें अक्षय के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए अक्षय ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक नया जुगाड़ बनाया है।

विज्ञापन


अक्षय इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभा रहे हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए ट्रांसजेंडरों में जानी-मानी हस्ती और किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आगे कर दिया।
विज्ञापन


राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का जब ट्रेलर रिलीज किया गया उस वक्त ट्रेलर पर लोगों की नकारात्मक और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं न आएं इसलिए यूट्यूब पर लाइक और डिसलाइक का मामला ही बंद कर दिया गया। हालांकि, ट्रोल तो अक्षय को फिर भी किया ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेशक एक बड़े अभिनेता हैं और वह इस फिल्म में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। यह बात ट्रांसजेंडरों को बहुत पसंद आई। इसलिए, इस ट्रेलर की तारीफ किए बिना लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी न रह पाईं। बस यहीं से अक्षय को अपनी फिल्म के प्रमोशन का तरीका मिल गया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नारायण को फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' मार्केटिंग की टीम में शामिल कर लिया गया है। वह फिल्म का प्रमोशन करेंगी, इसके बदले उन्हें अच्छी खासी रकम भी दी गई है। इसी कॉन्ट्रैक्ट के तहत लक्ष्मी नारायण अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ टीवी के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर भी गई थीं। आगे के प्रमोशन में भी लक्ष्मी फिल्म की मार्केटिंग टीम के साथ ही रहेंगी। सिनेमाघरों के लिए बनाई गई यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

जब अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी करके स्वदेश लौटे, उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म इंडस्ट्री में लोग ड्रग्स का सेवन करते होंगे लेकिन हर एक कलाकार एक जैसा नहीं है। इसलिए सभी कलाकारों को एक जैसा न समझा जाए।


इंटरनेट उपभोक्ताओं ने अक्षय के इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री के बचाव के तौर पर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय की जमकर खिंचाई की गई। लोगों को दूसरा मौका तब मिल गया जब फिल्म में 'लक्ष्मी बॉम्ब' के ट्रेलर में पता चला कि अक्षय के किरदार का नाम फिल्म में आसिफ है जबकि अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम प्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed