फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review user like actors acting and giving reaction on show

KSBKBT 2 X Review: किसी को याद आए बीते दिन, किसी को अच्छा लगा अभिनय, 'क्योंकि...2' पर यूजर दे रहे प्रतिक्रिया

Wed, 30 Jul 2025 11:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review: दर्शकों को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला एपिसोड काफी अच्छा लगा है। दर्शक सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review user like actors acting and giving reaction on show
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

एकता कपूर के सबसे मशहूर शो में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर फिर से लौट आया है। इसका नया नाम है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'। 29 जुलाई को शो का पहला एपिसोड रिलीज हुआ। इसे देखकर कई फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। सीरियल में स्मृति ईरानी ने दमदार एक्टिंग की है। सीरियल को देख कर कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

शो देख कर दर्शक को सुकून मिला
एक यूजर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल देखा है। दर्शक ने इसकी तारीफ की है। उन्होंने कहा है 'मुझे इसका परिचय बहुत अच्छा लगा।' उन्होंने लिखा 'तुलसी का पौधा ही तो पहचान है शांतिनिकेतन की। इतने वर्षों बाद ये सुनकर एक अलग सा सुकून मिला है।' एक यूजर को सीरियल में कलाकारों की अदाकारी पसंद आई है।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शो देख कर चेहरे पर मुस्कान आई
एक एक्स यूजर को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' बहुत अच्छा लगा है। सीरियल देख कर वह पुराने दौर में लौट गए। उन्होंने एक्स पर लिखा 'पुरानी यादें ताजा हो गईं। तुलसी और अपरा मेहता जी के सीन ने भावुक कर दिया। तुलसी और मिहिर के सीन ने चेहरे पर मुस्कान ला दी।'
 
 
विज्ञापन

यूजर ने शुक्रिया अदा किया
एक यूजर ने अपने माता-पिता के बारे में लिखा 'मम्मी पापा और सब के चेहरे पर वो खुशी देख कर समझ गया कि नॉस्टेल्जिया सिर्फ एक शब्द नहीं है। यह एक एहसास है। शुक्रिया बालाजी। शुक्रिया स्मृति ईरानी और एकता कपूर।'
 
 

करण और नंदिनी की तारीफ की
एक और यूजर ने सीरियल में करन और नंदिनी की तारीफ की है। उसने लिखा है 'करण और नंदिनी एक साथ बहुत क्यूट दिख रहे हैं। दोनों को एक साथ देखना बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने करण और नंदिनी को महान बताया है।
 
 

शो के बारे में खास
नए शो में तुलसी और मिहिर विरानी ने अच्छी अदाकारी की है। करण और नंदनी को फैंस ने पसंद किया है। कहानी में गायत्री विलेन बनी हैं। 
आपको बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अब तक के सबसे कामयाब टीवी शोज में से एक है। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना यह शो स्टार प्लस पर 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक प्रसारित हुआ। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस शो के 1,800 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed