फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kundali Bhagya and Khatron ke khiladi 13 actress Anjum Fakih breaks silence on being LGBTQ

Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह हैं समलैंगिक? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Fri, 19 May 2023 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 May 2023 12:41 PM IST
सार

हाल ही में, अंजुम ने शेयर किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। अब इसपर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Kundali Bhagya and Khatron ke khiladi 13 actress Anjum Fakih breaks silence on being LGBTQ
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

विस्तार

अंजुम फकीह मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। लेकिन ये पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें सेल्स गर्ल तक का काम करना पड़ा। अंजुम एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। हाल ही में, अंजुम ने शेयर किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। अब इसपर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

महिलाओं में दिलचस्पी रखने की अफवाहों पर अंजुम ने तोड़ी चुप्पी
अंजुम ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि लोगों को लगता है कि मैं महिलाओं में इंटरेस्ट रखती हूं। 'लोगों को लगता है कि मुझे औरतों में दिलचस्पी है। मुझे सुनकर अच्छा लगा। लेकिन मैं वैसी नहीं हूं। बस इसे साफ करना चाहती हूं।' कुंडली भाग्य से अंजुम और उनकी ऑन-स्क्रीन बहन श्रद्धा आर्या की कुछ तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। इसी के बाद से उनसे इस तरह के सवाल पूछे जाने लगे।

Sameer Wankhede: समीर का दावा, बॉलीवुड सितारे बन रहे रेव पार्टियों के ब्रांड एंबेसेडर, बढ़ा रहे ड्रग्स व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी गर्लफ्रेंड्स के करीब हैं अंजुम
कुछ दिनों पहले अंजुम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। उनकी यह तस्वीरें  श्रद्धा आर्या के साथ है। पहली तस्वीर में  श्रद्धा का हाथ अंजुम के ब्रेस्ट पर रखा हुआ है। उसके बाद ही ये अफवाहें उड़ी थीं कि अंजुम लेस्बियन हैं। इंटरव्यू में जब अंजुम से इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के बहुत करीब हूं। कभी-कभी मैं उनके गालों की जगह उनके होठों पर एक किस देती हूं। वह मेरा व्यक्तित्व है। और लोग सोचते हैं कि मुझे लड़कियां पसंद हैं। ऐसा कुछ नहीं है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स से बहुत प्यार करती हूं।' 

Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा

विज्ञापन

 ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में नजर आएंगी अंजुम
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अंजुम ने शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में आने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं फिजिकली उतनी फिट नहीं हूं, जिसने वहां के बाकि कंटेस्टेंट होंगे। मैं खुद को किसी भी चीज में बेहतरीन नहीं मानती हूं। मैं एक बहुत ही नॉर्मल सी लड़की हूं। इन सब के बावजूद मैं मानती हूं कि मेरा विल पावर बहुत ही मजबूत है। मैं अगर किसी चीज को ठान लूं तो उसे कर के ही मानती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed