फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kritika Malik recently broke her silence on her husband Armaan Malik slapping Vishal Pandey know what she says

Kritika Malik: 'वह मेरी रक्षा कर रहे थे, उन्हें शो की परवाह नहीं थी', थप्पड़ कांड पर कृतिका ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 06 Aug 2024 02:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

अब हाल ही में, कृतिका ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके पति उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने लवकेश पर भी निराशा व्यक्त की, जिन्होंने कथित तौर पर उनके बारे में विशाल की कमेंट पर अपना रुख बदल दिया था।

विज्ञापन
Kritika Malik recently broke her silence on her husband Armaan Malik slapping Vishal Pandey know what she says
कृतिका मलिक, विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का समापन हो चुका है। इस शो के खत्म होने के बाद भी अरमान मलिक का परिवार चर्चा में बना हुआ है। हालिया सीजन में अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक के समीकरण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शो खत्म होने के बाद अब कृतिका शो के थप्पड़ कांड के बारे में बात करती नजर आई हैं, जिसके बाद एक बार फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


थप्पड़ कांड पर कृतिका ने तोड़ी चुप्पी
शो विवाद तब शुरू हुआ जब विशाल ने दूसरे प्रतिभागी लवकेश कटारिया से कहा कि उन्हें कृतिका अच्छी लगती हैं। जवाब में अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद बिग बॉस के नियमों का भी उल्लंघन हुआ था और लोगों ने अरमान मलिक के एविक्शन की भी डिमांड कर दी थी।
विज्ञापन


लवकेश पर साधा निशाना
अब हाल ही में, कृतिका ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके पति उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने लवकेश पर भी निराशा व्यक्त की, जिन्होंने कथित तौर पर उनके बारे में विशाल की कमेंट पर अपना रुख बदल दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कृतिका ने याद किया कि जब घटना हुई, तो लवकेश ने कन्फेशन रूम में स्वीकार किया कि विशाल गलत था। लवकेश ने अरमान से यहां तक कहा कि अगर वह अरमान की जगह होता तो विशाल को जरूर मारता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल से कोई कांटेक्ट नहीं रखेंगी कृतिका
कृतिका ने यह भी साफ कर दिया कि वह विशाल के साथ कोई संपर्क नहीं रखेगी और उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, ''अरमान जी का विशाल को थप्पड़ मारने के संबंध में मेरा मानना है कि वह एक पति के रूप में मेरी रक्षा कर रहे थे। उन्होंने मुझे बचाने के लिए ऐसा किया और उस समय, उन्हें शो की परवाह नहीं थी।'' 
 

'देवरा' में जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं प्रशंसक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed