फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King of Kotha Actor Dulquer Salmaan reacts on Web series Remake says I want to stick to the original content

Dulquer Salmaan: 'मैं ओरिजनल कंटेट तक सीमित रहना चाहता हूं', रीमेक को लेकर दुलकर सलमान ने कही बड़ी बात

Fri, 11 Aug 2023 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान जल्द ही हिंदी में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ से करने वाले हैं। उनकी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ को भी रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
King of Kotha Actor Dulquer Salmaan reacts on Web series Remake says I want to stick to the original content
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान जल्द ही हिंदी में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ से करने वाले हैं। उनकी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ को भी रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है।  आने वाले समय में दुलकर किंग ऑफ कोठा जैसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले एक्टर ने वेब सीरीज के रीमेक को लेकर बड़ी बात कह दी है।

विज्ञापन
 

रीमेक को लेकर दुलकर सलमान ने कही बड़ी बात 
दुलकर सलमान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकारी के जरिए दुलकर ने अपने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। हालिया समय में एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच दुलकर सलमान ने वेब सीरीज के रीमेक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
 

KBC 15: केबीसी 15 में सेट से लेकर अमिताभ के लुक तक में किया गया है बदलाव, देखने को मिलेगी नई लाइफ लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रीमेक ऑफर्स को ठुकरा रहे हैं सलमान
हाल ही में, एक इंटरव्यू में फिल्मों के रीमेक पर दुलकर सलमान ने कहा, मुझे आगामी कुछ प्रोजेक्ट्स में वेब सीरीज करने को लेकर ढ़ेर सारे ऑफर मिल रहे थे, लेकिन उनमें से ज्यादातर रीमेक शो थे, जो कि पश्चिम क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। मैं रीमेक से दूरी बनाकर रखना चाहता हूं, क्योंकि मैं अपने आप को ओरिजनल कंटेट तक सीमित रखना चाहता हूं।''

Dhoom 4: सच में बन रही 'धूम 4'? एक्टर अभिषेक बच्चन ने उठाया सच्चाई से पर्दा

 

ओटीटी कंटेंट को लेकर कही यह बात
ओटीटी कंटेंट को लेकर दुलकर सलमान ने कहा, ''मेरा मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको कभी-कभी अधिक हिंसा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की कोई ज्यादा जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। ऑडियंस के लिए ओटीटी का यह माध्यम कुछ नया था, जिसमें उन्होंने रुचि दिखाई। दर्शकों की रुचि माध्यम के जरिए बदलती रहती है, फिर चाहे वह किसी भी तरफ शिफ्ट क्यों न हो।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed