{"_id":"668cd7f7568104861103ca5b","slug":"khushi-kapoor-and-vedang-raina-seen-in-similar-clothes-video-from-anant-radhika-haldi-ceremony-surfaced-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khushi Kapoor: एक जैसे कपड़ों में दिखे खुशी और वेदांग, अनंत-राधिका के हल्दी समारोह से वीडियो आया सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khushi Kapoor: एक जैसे कपड़ों में दिखे खुशी और वेदांग, अनंत-राधिका के हल्दी समारोह से वीडियो आया सामने
Tue, 09 Jul 2024 11:58 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
खुशी कपूर और वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम @vedangraina और @khushi05k
बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर अभिनेता और अभिनेत्री अपनी डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार वह अफवाहों का भी शिकार हो जाते हैं। रूमर्ड कपल की लिस्ट में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और वेदांग रैना भी शामिल हैं। खुशी कपूर और वेदांग रैना हाल ही में अनंत-राधिका की हल्दी में पहुंचे। दोनों को समारोह में आते हुए तो नहीं स्पॉट किया गया लेकिन उन्हें समारोह से जाते हुए जरूर देखा गया।
नाइटवियर में दिखे खुशी कपूर और वेदांग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कथित कपल खुशी कपूर और वेदांग रैना को देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में अभिनेत्री को चेक्ड पजामे और नीली टी-शर्ट में देखा गया। खुशी के साथ वेदांग को भी देखा गया, उन्होंने मैचिंग नाइटवियर पहन रखा था।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रणवीर सिंह भी हल्दी में सने नजर आए
विज्ञापन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भारत की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। इस समारोह को पूरी दुनिया ने देखा। जामनगर में अपने इवेंट में रिहाना को पहली बार भारत में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित करने के बाद, अंबानी परिवार ने अपने सभी मेहमानों को इटली और रोम में अपनी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के लिए एक शानदार क्रूज पर ले गए थे। वहीं, इस महीने की शुरुआत में जस्टिन बीबर को संगीत समारोह में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बड़ी रकम खर्च की। इसके बाद ममेरू फंक्शन, गृह शांति पूजा और फिर 8 जुलाई को हल्दी समारोह पूरा हुआ।
हल्दी समारोह में ये सितारे रहे शामिल
सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, खुशी और जान्हवी कपूर, वीर और शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर, मानुषी छिल्लर, ओरी, अनिल, टीना अंबानी और कई अन्य बी-टाउन सेलेब्स शामिल हुए। बता दें कि 12 जुलाई को यह जोड़ा आखिरकार शादी कर लेगा। 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ और 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ यानी वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
तलाक के बाद बढ़ी चारू-राजीव की नजदीकियां, हुआ पैचअप?