{"_id":"66b9e2fb3d59d91f3a018eef","slug":"khel-khel-mein-vs-vedaa-advanced-booking-know-akshay-kumar-taapsee-pannu-john-abraham-sharvari-wagh-film-sells-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Vs Vedaa: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ लगेगा कॉमेडी-एक्शन का तड़का, एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Vs Vedaa: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ लगेगा कॉमेडी-एक्शन का तड़का, एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?
Mon, 12 Aug 2024 03:57 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:57 PM IST
सार
अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' की एडवांस बुकिंग के पहले दिन केवल 2000 टिकटें ही बिक पाईं। इसके साथ ही फिल्म का एडवांस कलेक्शन अब 9.38 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन
खेल-खेल में, और वेदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबर्दस्त टक्कर होने वाली है, जिसमें 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' शामिल है। जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, 'स्त्री 2' ने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, जबकि वेदा और खेल खेल में के बीच अब कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में 'खेल खेल में' और 'वेदा' में से कौन आगे चल रहा है।
खेल-खेल में की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म 'खेल खेल में' की एडवांस बुकिंग के पहले दिन केवल 2683 टिकटें ही बिक पाईं। इसके साथ ही फिल्म का एडवांस कलेक्शन अब 11.38 लाख रुपये हो गया है।
वेदा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
व्यापार विश्लेषकों के लिए आश्चर्य की बात यह थी कि जॉन अब्राहम और शर्वरी वाघ की फिल्म 'वेदा' की टिकटें खेल खेल में की तुलना में लगभग तीन गुनी बिकीं। सैकनिल्क के अनुसार, एडवांस बुकिंग के पहले दिन वेदा की कुल 6,636 टिकटें बिकीं, जिनकी कीमत 19.94 लाख रुपये हैं। एडवांस बुकिंग को देखते हुए बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2', जो साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री की सीक्वल है। उम्मीद के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले टकराव में विजेता के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
'स्त्री 2' की है चर्चा
एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही प्रशंसक टिकट बुक करने के लिए दौड़ पड़े और पहले ही दिन निर्माता 1.36 लाख टिकट बेचने में सफल रहे। फिल्म का पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 4.46 करोड़ रुपये है। 'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माताओं ने कहा था कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अन्य दो फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करेगी और इसीलिए वे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में जितनी फिल्में बन रही हैं, उन्हें देखते हुए दर्शकों पर भरोसा है कि वे सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन