फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavya Thapar opened up about an encountering casting director Shocking Condition for advertisement shoot

Kavya Thapar: जब एक विज्ञापन फिल्म के बदले की गई अनुचित मांग, काव्या थापर ने साझा किया अपना बुरा अनुभव

Fri, 15 Nov 2024 06:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:00 PM IST
सार

Kavya Thapar: अभिनेत्री काव्या थापर ने हाल में ही कास्टिंग काउच को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए एक बुरे अनुभव का जिक्र किया है, जब उनसे एक विज्ञापन फिल्म में काम करने के बदले में अनुचित मांग रखी गई थी। 

विज्ञापन
Kavya Thapar opened up about an encountering casting director Shocking Condition for advertisement shoot
काव्या थापर - फोटो : इंस्टाग्राम @kavyathapar20

विस्तार

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। कई अभिनेत्रियों ने इस तरह की अुनचित मांगों के खिलाफ प्रमुखता से आवाज उठाई है। इनमें अभिनेत्री काव्या थापर भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में एक विज्ञापन शूट के दौरान एक कास्टिंग डायरेक्टर के तरफ से हुए बुरे अनुभव का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे एक अनुचित अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने कड़ा ऐतराज भी जताया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन फिल्म के लिए रखी गई थी अनुचित मांग
अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें एक विज्ञापन में काम करने का प्रस्ताव मिला था, जिसके लिए वह ऑडिशन देने के लिए उनके कार्यालय गईं। कार्यालय पहुंचने के बाद, निर्देशक ने उनसे न केवल एक, बल्कि चार विज्ञापनों में अभिनय करने का ऑफर दिया। इसमें जोड़ते हुए निर्देशक ने उनसे कहा कि उन्हें यदि एक विज्ञापन से ज्यादा में काम करना है, तो उन्हें कुछ अनुचित चीजों को लेकर सहमति जतानी होगी। अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि उन्हें ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। 
विज्ञापन

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के बैकग्राउंड म्यूजिक से रॉकस्टार डीएसपी की छुट्टी, ‘कंगुवा’ के लचर संगीत के साइडइफेक्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा कमेटी की रिपोर्ट से मलयालम फिल्म में मची है हलचल
काव्या थापर के इस खुलासे ने मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और लोग इस पर काफी चर्चा भी कर रहे हैं। हाल ही में जस्टिस हेमा कमेटी द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसने मलयालम फिल्म उद्योग में हलचल मचा दी है। समिति ने निष्कर्ष निकाला है कि इस उद्योग में महिला अभिनेताओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, क्योंकि उन्हें अवसरों के नाम पर डराया जा रहा है। इस रिपोर्ट के बाद, कई अभिनेत्रियां आगे आईं और अपने अनुभव साझा किए। इस क्रम में काव्या का ये बयान भी काफी चर्चा बटोर रहा है। 
Pooja Bhatt: देहरादून के भीषण सड़क हादसे पर पूजा भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, शराब को ठहराया दोषी
हालिया रिलीज 'डबल आईस्मार्ट' में आईं हैं नजर
बात करें काव्या थापर की, तो उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अभिनय में कदम रखकर अपने पिता के सपने को पूरा किया। उनके पिता काव्या को एक सफल अभिनेत्री बनते देखना चाहते थे। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और धीरे-धीरे हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में प्रमुख किरदार हासिल किए। हाल में ही वो पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' में भी नजर आई हैं, जिसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। 
Kanguva: 'कंगुवा' को मिली नकारात्मक समीक्षाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया, इसके अगले भाग को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed