{"_id":"66c8a7305a37fbed75075877","slug":"kaun-banega-crorepati-16-bihar-contestant-nisha-raj-wants-to-buy-house-for-her-father-by-winning-show-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जीतकर पिता के लिए घर बनाना चाहती हैं निशा, हॉट सीट पर बैठकर सुनाई मार्मिक कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जीतकर पिता के लिए घर बनाना चाहती हैं निशा, हॉट सीट पर बैठकर सुनाई मार्मिक कहानी
Fri, 23 Aug 2024 08:45 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:45 PM IST
सार
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ में निशा राज ने अपनी मार्मिक कहानी सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि शो जीतकर वह अपने पिता के लिए एक घर खरीदना चाहती हैं, क्योंकि पिछले 24 वर्षों से उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 16
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
23 अगस्त को ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ काफी दिलचस्प और भावुक कर देने वाला होगा। इस एपिसोड में बिहार के पटना की प्रतियोगी निशा राज अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। निशा की कहानी दिल को छू लेने वाली है, क्योंकि उनका शो में आने का मकसद अपने पिता के लिए घर खरीदना है। इस एपिसोड में जहां, बेहतरीन खेल देखने को मिलेगा, वहीं निशा के जीवन की मार्मिक कहानी भी सामने आएगी।
निशा के पास खुद का नहीं है घर
24 वर्षों से पैसों की दिक्कत की वजह से निशा और उनका परिवार अधिक किराया होने की वजह से घर बदलते रहे हैं। उनके पिता रोज के महज 500 रुपये कमाते हैं, जो उनके परिवार को पालने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि, निशा के पिता ने अपने बच्चों को पढ़ाने की ठान ली, ताकी वह एक बेहतर जीवन जी सकें। निशा अपने परिवार के जीवन में नए रंग भरने के सपने के साथ ‘केबीसी 16’ में आई हैं।
लगातार पांचवे दिन संघर्ष करती दिखी 'थंगालान', जानें नौवें दिन की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन
निशा के पास खुद का नहीं है घर
24 वर्षों से पैसों की दिक्कत की वजह से निशा और उनका परिवार अधिक किराया होने की वजह से घर बदलते रहे हैं। उनके पिता रोज के महज 500 रुपये कमाते हैं, जो उनके परिवार को पालने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि, निशा के पिता ने अपने बच्चों को पढ़ाने की ठान ली, ताकी वह एक बेहतर जीवन जी सकें। निशा अपने परिवार के जीवन में नए रंग भरने के सपने के साथ ‘केबीसी 16’ में आई हैं।
विज्ञापन
लगातार पांचवे दिन संघर्ष करती दिखी 'थंगालान', जानें नौवें दिन की कमाई
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 16
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिता के लिए एक जोड़ी जूते खरीदने का सपना
24 साल की निशा ने न केवल अपने स्मार्ट गेम प्ले से अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया, बल्कि अपने परिवार के प्रति अपने प्रेम और हाव-भाव से दिल भी जीत लिया। निशा के लिए केबीसी में आने उनके जीवन को बदलने का एक अवसर है। वह जीत की राशि को अपना खुद का घर बनाने में इस्तेमाल करेंगी। निशा ने बताया कि उनके पिता को किस तरह एक चप्पल पहनकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। निशा ने इच्छा जताई की वह अपने पिता को एक जोड़ी जूते खरीदकर देना चाहती हैं। उनकी इन मार्मिक बातों को सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनके पिता के लिए एक जोडी जूते उपहार में देने की पेशकश की।
शो जीतकर बनाना चाहती हैं खुद का घर
हॉट सीट पर बैठी निशा ने कहा, ‘मैंने हमेशा अपना खुद का घर होने का सपना देखा है, एक ऐसी जगह जो ना केवल रहने के लिए हो, बल्कि एक सपना, सम्मान का प्रतीक और मेरी पहचान को दिखाता हो। बड़े होने पर, हमारे पास कभी अपना घर नहीं था, क्योंकि पैसों की दिक्कत की वजह से हमें एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर थे।’ उन्होंने आगे कहा, 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लेना सिर्फ पैसे जीतने का मौका नहीं है, ‘यह घर खरीदने के मेरे जीवन भर के सपने को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है, जहां मेरा परिवार खुशी के साथ रहे।
Gyaarah Gyaarah: जी5 की सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बना साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो