{"_id":"66b5d8727fc126559e0e99a7","slug":"kasauti-zindagi-ki-famous-script-writer-mahesh-pandey-accused-of-fraud-sent-to-judicial-custody-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahesh Pandey Arrested: भोजपुरी फिल्म निर्देशक पुलिस की गिरफ्त में, अदालत ने धोखाधड़ी के आरोप में भेजा जेल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahesh Pandey Arrested: भोजपुरी फिल्म निर्देशक पुलिस की गिरफ्त में, अदालत ने धोखाधड़ी के आरोप में भेजा जेल
Fri, 09 Aug 2024 02:21 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:21 PM IST
सार
'कसौटी जिंदगी की' के मशहूर टेलीविजन स्क्रिप्ट राइटर महेश पांडे को मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता जतिन सेठी से 2.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
महेश पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @immaheshpandey
विस्तार
'कसौटी जिंदगी की' के मशहूर टेलीविजन स्क्रिप्ट राइटर महेश पांडे को मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता जतिन सेठी से 2.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने शुक्रवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांडे को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भुगतान में देरी का है आरोप
बता दें कि फिल्म निर्माता जतिन सेठी ने महेश पांडे पर 2.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जतिन सेठी ने शिकायत करते हुए दावा किया था कि पांडे ने उनके व्यापारिक समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। पांडे ने भुगतान में देरी की और लंबित लेनदेन के बारे में सेठी को गुमराह करने के लिए एक फर्जी ईमेल आईडी भी बनाई। पांडे पर भुगतान को लेकर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं।
मजेदार कैप्शन के साथ श्रद्धा कपूर ने साझा की स्टाइलिश तस्वीर
विज्ञापन
कौन हैं महेश पांडे?
महेश पांडे एक टेलीविजन स्क्रिप्ट राइटर हैं। उन्होंने कई मशहूर धारावाहिकों की स्क्रिप्ट लिखी है। पांडे ने अपने करियर की शुरुआत ‘कहानी घर घर की’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों की स्क्रिप्ट लिखी। खासकर, वह ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कसम से’ और ‘विद्या’ के लिए जाने जाते हैं। महेश ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।
मिले हैं कई पुरस्कार
महेश पांडे को उनके बढ़िया कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। महेश को साल 2004 में ‘कसौटी जिंदगी की’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार मिला है। 2015 में 'ये वादा रहा' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक के लिए जी रिश्ते पुरस्कार मिला। मनोरंजन जगत में योगदान के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी उन्हें सम्मानित कर चुका है।
घर से दूर छुट्टियां मनाने गईं टीना दत्ता ने पानी में कराया हॉट फोटोशूट