फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vineet Kumar Singh remember his struggle day says played sanjay dutt dead body role

संघर्ष के दिनों में विनीत कुमार ने निभाया मरे व्यक्ति का किरदार, कहा- जिंदा बचोगे तो कहानी आगे जाएगी

Sun, 28 Dec 2025 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Dec 2025 02:08 PM IST
सार

Vineet Kumar Singh: फिल्म 'छावा' में बेहतरीन अदाकारी करने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उस वक्त उन्होंने मरे व्यक्ति का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Vineet Kumar Singh remember his struggle day says played sanjay dutt dead body role
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial

विस्तार

अभिनेता विनीत कुमार सिंह के लिए साल 2025 काफी अच्छा साबित हुआ है। वह पिछले दो दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। इस साल उन्होंने फिल्म 'छावा' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। दोनों फिल्मों की काफी तारीफ हुई। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस जगह पहुंचने के लिए कितना संघर्ष किया। 
विज्ञापन

विनीत कुमार ने याद किए मुश्किल दिन
युवा ऑल स्टार राउंडटेबल में विनीत कुमार ने बताया कि उन्होंने 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने कहा 'वाह लाइफ हो तो ऐसी में मैं असिस्टेंट डायरेक्टर था। मेरा सपना था कि मैं एक एक्टर के तौर पर काम करूं। परेशानियां इतनी थीं कि ऐसा मौका नहीं मिल पाया। जिंदगी में ऐसा होता है कि आप ऐसी स्थिति में होते हैं कि जिंदा रहना जरूरी होता है। आप बचोगे तो आपकी कहानी आगे जाएगी। आप शहीद हो गए तो बचा क्या, आपके बारे में कोई बात भी नहीं करना चाहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Vineet Kumar Singh remember his struggle day says played sanjay dutt dead body role
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial
सुनील शेट्टी और संजय दत्त के लिए किया काम
विनीत कुमार ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताते हुए कहा 'सुनील शेट्टी साहब का डुप्लीकेट भी किया है। संजू बाबा के लिए डेड बॉडी भी बना हूं। एक ही चीज है कि अपने अंदर का दिया जलाते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।'

Sunidhi Chauhan Viral Video: यूजर्स को पसंद नहीं आया सुनिधि चौहान का डांस, बोले- जब आवाज इतनी अच्छी है तो...

विज्ञापन

विनीत कुमार का काम
साल 2002 में विनीत कुमार ने संजय दत्त की फिल्म 'पिता' में एक छोटा रोल किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्हें पहचान मिली। 2018 में आई फिल्म 'मुक्केबाज' में उन्होंने लीड रोल निभाया। 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में उन्होंने कवि कलश की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'तेरे इश्क में' देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed