{"_id":"695abd09e1a455e5e409fc9e","slug":"kartik-aaryan-and-ananya-panday-reveal-secrets-in-the-kapil-sharma-show-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, अनन्या पांडे ने शेयर किया पिता का मास्टर प्लान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बहन की शादी को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, अनन्या पांडे ने शेयर किया पिता का मास्टर प्लान
Mon, 05 Jan 2026 12:48 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:48 AM IST
सार
Kartik Aaryan: हाल ही में कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी हुई है। इसके बारे में कार्तिक आर्यन ने बड़ा खुलासा किया है। इसी तरह से अनन्या पांडे ने भी एक खुलासा किया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में अपने काम के लिए चर्चा में हैं। जल्द ही उनकी बहन की शादी हुई है। उन्होंने बताया है कि वह अपनी बहन की शादी में परिवार का सदस्य नहीं बल्कि मेहमान थे। एक्ट्रेस ने अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में हिस्सा लिया और अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी की रस्मों के बारे में बात की।
विज्ञापन
कार्तिक को डांस के लिए नहीं मिले पैसे
कार्तिक आर्यन ने शो के होस्ट कपिल शर्मा को बताया, 'सब कुछ मेरी मां और मेरी बहन ने किया। मैं अपने ही परिवार की शादी की रस्मों में मेहमान था। मैंने शादी में फ्री में डांस भी किया, मेरी बहन ने मुझे एक पैसा भी नहीं दिया।' शो में कार्तिक और अनन्या ने इस जनरेशन के रिश्तों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जेन जी असल में प्यार से क्या चाहता है।

अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अनन्या ने किया खुलासा
अनन्या पांडे ने अपने पिता चंकी पांडे के मास्टर प्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का मानना है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' शो में एक साथ आने का मतलब कम पैसे कमाना है, इसलिए समझदारी इसी में है कि परिवार का हर सदस्य शो के अलग-अलग सीजन में अकेले आए और पैसे कमाता रहे। इस लॉजिक पर सोफे पर बैठे सभी लोग हंसने लगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'नायक' के राइट्स बेचने पर निर्माता दीपक मुकुट ने दिया रिएक्शन, बताया किस तरह हो रहा सीक्वल पर काम

कार्तिक आर्यन की बहन की शादी
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी पायलट तेजस्वी सिंह के साथ 4 दिसंबर 2025 को ग्वालियर में हुई थी। शादी में कार्तिक आर्यन ने डांस किया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।