{"_id":"695ab2a8debf71e7c2080d86","slug":"deepak-mukut-gives-update-on-nayak-2-film-say-will-start-shooting-this-year-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नायक' के राइट्स बेचने पर निर्माता दीपक मुकुट ने दिया रिएक्शन, बताया किस तरह हो रहा सीक्वल पर काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'नायक' के राइट्स बेचने पर निर्माता दीपक मुकुट ने दिया रिएक्शन, बताया किस तरह हो रहा सीक्वल पर काम
Mon, 05 Jan 2026 12:04 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:04 AM IST
सार
Nayak Sequel: प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने 'नायक' के सीक्वल को लेकर कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म पर किस तरह काम हो रहा है।
विज्ञापन
नायक
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने पहली बार उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने एक सीक्वल के लिए 'नायक' के राइट्स अनिल कपूर को बेच दिए हैं। इन खबरों को खारिज करते हुए दीपक मुकुट ने बॉम्बे टाइम्स से कहा कि सीक्वल को मिलकर बनाया जा रहा है और राइट्स को ट्रांसफर नहीं किया गया है।'
विज्ञापन
'नायक' के सीक्वल पर मिलकर हो रहा काम
दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल बनने पर कहा 'मैं ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा लेकिन इतना कह सकता हूं कि हम दोनों इस पर काम कर रहे हैं। हमें अफवाहों से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हम सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम जल्द ही इसका एलान करेंगे।'

दीपक मुकुट
- फोटो : सोशल मीडिया
वक्त आने पर बनेगा सीक्वल
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'नायक' के बारे में दीपक मुकुट ने कहा 'यह विरासत वाला प्रोजेक्ट है। इसको लगभग 25 साल पूरे हो चुके हैं। हर फिल्म की एक अलग यात्रा होती है। जब वक्त आएगा तो इसका सीक्वल बनेगा। मुझे लगता है कि अब इसका अच्छा वक्त आ गया है। हम इस पर एक-साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: क्या ऑस्कर में इतिहास रचेगी मराठी फिल्म 'दशावतार'? इस लिस्ट में मिली जगह; बॉक्स ऑफिस पर भी रही कामयाब

इस साल शुरू हो सकती है शूटिंग
इस बारे में पूछे जाने पर कि फिल्म कब तक बन जाएगी, दीपक ने कहा कि मेकर्स सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया ''नायक' एक बड़ी विरासत है। जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी। जब सब कुछ ठीक से हो जाएगा तब इसकी शूटिंग होगी। हम कोशिश करेंगे कि इसी साल शूटिंग शुरू हो जाए।'

'नायक' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 'नायक' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर ने अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म शंकर की तमिल फिल्म 'मुधालवन' (1999) की रीमेक थी।