फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartam Bhugtam teaser released Soham Shah Shreyas Talpade Vijay Raaz Madhoo Aksha Psychological Thriller film

Kartam Bhugtam: 'जो होना है वो होकर रहेगा...', श्रेयस तलपड़े और विजय राज की 'कर्तम भुगतम' का दमदार टीजर जारी

Mon, 22 Apr 2024 01:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

श्रेयस तलपड़े और विजय राज की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' का दमदार टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म कर्म और भाग्य की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। 

विज्ञापन
Kartam Bhugtam teaser released Soham Shah Shreyas Talpade Vijay Raaz Madhoo Aksha Psychological Thriller film
कर्तम भुगतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रेयस तलपड़े और विजय राज की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' का दमदार टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म कर्म और भाग्य की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। दिलचस्प टीजर एक ऐसी दुनिया की झलक पेश करता है, जहां मानव मनोविज्ञान ज्योतिष के रहस्यों से टकराता है। 'कर्तम भुगतम' कर्म के जटिल जाल में उतरता है, इस शाश्वत सत्य की खोज करता है कि कर्मों के परिणाम होते हैं।
विज्ञापन


कर्म और फल की कहानी
टीजर एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करता है, जो सदियों पुरानी सच्चाई की पड़ताल करती है, हर कार्य का एक परिणाम होता है। टीजर में पात्रों के जीवन की झलकियां, गहरे रहस्यों और छिपी हुई प्रेरणाओं की ओर इशारा किया गया है। टीजर में विजय राज कर्म और उसके फल के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो होना है वो होकर रहेगा। जन्म, मृत्यु सब लिखी होती है, जो किया वो कर्म है, जो कर रहा है, वो धर्म है और जो होगा, वो कर्तम भुगतम।
विज्ञापन

Gautami Kapoor: गौतमी कपूर को है रेट्रो फैशन से प्यार, निभाना चाहती हैं 'शान' की जीनत अमान वाला किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के कलाकार
 ज्योतिष और कर्म के प्राचीन सार्वभौमिक सत्यों को जोड़ते हुए फिल्म यह बताने की कोशिश करेगी कि कैसे हर काम के कुछ निश्चित परिणाम होते हैं, जैसी कि सदियों पुरानी हिंदी कहावत है कि जैसा करोगे, वैसा भरोगे। 'काल' और 'लक' जैसी फिल्में बना चुके सोहम ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। श्रेयस के अलावा फिल्म में विजय राज, मधु और अक्षा परदासानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी दिखेंगे। मेकर्स का दावा है कि 'कर्तम भुगतम' एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखेगी।

Ranveer Singh: वायरल फर्जी वीडियो मामले में रणवीर सिंह ने लिया एक्शन, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट की ओर से किया गया है। इस फिल्म को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक सोहम पी. शाह ने कहा कहा था कि कर्तम भुगतम' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जो कर्म की जटिल कार्यप्रणाली से संबंधित है। हमारी फिल्म ज्योतिष और मानव भाग्य के बीच गहरे संबंध की बात करती है। वहीं श्रेयस भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नैला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed