फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor dance with aadar jain and alekha advani video goes viral

Aadar-Alekha Marriage: आदर-अलेखा की मेहंदी सेरेमनी पर करीना कपूर ने किया बेहतरीन डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 20 Feb 2025 05:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

Aadar-Alekha Marriage: कपूर खानदान के बेटे आदर जैन अलेखा आडवाणी से शादी करने वाले हैं। इसलिए कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। ऐसे में करीना कपूर ने बेहतरीन डांस किया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor dance with aadar jain and alekha advani video goes viral
करीना कपूर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री के मशूहर खानदान कपूर फैमिली में इन दिनों शादी है। ऐसे में खानदान में जश्न का माहौल है। रणबीर कपूर और करीना-करिश्मा के कजिन भाई आदर जैन की शादी हो रही है। इस दरमियान सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। करीना कपूर ने डांस करते हुए आदर जैन और अलेखा आडवाणी को भी अपने साथ डांस करने के लिए बुलाया है। इसके बाद तीनों, करीना कपूर के 'तारीफां' गाने पर बेहतरीन डांस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


आदर और अलेखा की हो रही शादी
आपको बता दें कि हाल ही में आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी से क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी। अब दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी होने वाली है। बीते कल दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी। मेहंदी कार्यक्रम में करीना कपूर और बाकी लोग पहुंचे थे। यहीं करीना कपूर ने अपने डांस से लोगों को हैरान कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Drishyam 3: "अतीत कभी शांत नहीं रहता", धांसू अंदाज में मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' का किया एलान
 

Kareena Kapoor dance with aadar jain and alekha advani video goes viral
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
आदर जैन और आलेखा का रिश्ता
आपको बता दें कि आदर जैन, रीमा और मनोज जैन के बेटे और राज कपूर के नाती हैं। आदर अलेखा अडवाणी से शादी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अलेखा को प्रपोज किया था। वह कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं। पिछले साल उन्होंने सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अलेखा के साथ रिश्ते से पहले आदर, तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। उनका रिश्ता तीन साल तक चला। अलेखा, तारा सुतारिया की दोस्त थीं।

यह खबर भी पढ़ें: India Got Latent: समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन
 

कौन हैं अलेखा अडवाणी?
अलेखा अडवाणी एक कारोबारी हैं। सबसे पहले उन्होंने एक MNC कंपनी से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह मुंबई लौट आईं। 2020 में अलेखा ने स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'वे वेल' नाम की संस्था की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed