फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Patel taking dig at the media attention received by Deepika Padukone baby bump says are we done

Karan Patel: करण पटेल ने किया दीपिका के बेबी बंप पर कटाक्ष, बोले- सब हो गया हो तो हम काम पर लौटें!

Mon, 01 Jul 2024 04:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Jul 2024 04:45 PM IST
सार


करण पटेल टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे जो भी करते हैं डंके की चोट पर करते हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को मिल रहे मीडिया अटेंशन पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
Karan Patel taking dig at the media attention received by Deepika Padukone baby bump says are we done
करण पटेल दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी के मशहूर अभिनेता करण पटेल किसी पहचान ने मोहताज नहीं हैं। टीवी के हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई थी। इस शो के बाद वे कई और शो में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों करण काम की तलाश में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस स्टोरी में उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए क्या कुछ लिखा है। 
विज्ञापन


दीपिका के बेबी बंप पर कटाक्ष 
करण पटेल टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे जो भी करते हैं डंके की चोट पर करते हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को मिल रहे मीडिया अटेंशन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है, 'दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी को दुनिया के संग साझा कर दिया है। होने वाले माता-पिता को मुबारक हो। अब अगर इस सब से मन भर गया हो तो काम पर लौट चलें'। 
विज्ञापन


Mirzapur Dialogues: बवाली हैं कालीन भैया के ये डायलॉग, सोशल मीडिया पर खूब हुए हैं वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की तलाश में हैं करण 
करण पटेल आखिरी बार 'कसौटी जिंदगी की 2' में दिखाई दिए थे। इसके बाद से अभिनेता किसी शो में नजर नहीं आए हैं। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा है, 'अब जब आम चुनाव खत्म हो गए हैं। भारत ने टी20 विश्व कप जीत लिया है तो क्या हम अपने काम पर ध्यान दे सकते हैं। अगर कहीं कोई किसी शो के लिए कास्टिंग कर रहा हो तो मुझे भी बताओ। मैं भी काम पर लौटूंगा'। 

BB OTT3: 'मैं बोलने की कोशिश कर रही हूं, मुझे बोलने नहीं दे रहें', पौलमी ने अनिल कपूर पर लगाया पक्षपात का आरोप

'कल्कि एडी 2898' के इवेंट के दौरान दीपिका आई थीं नजर 
बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मां बनने जा रही हैं। हाल ही में 'कल्कि एडी 2898' एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस को काले रंग के बॉडीकॉन ड्रेस में स्पॉट किया गया था। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ-साफ दिख रहा था। इस इवेंट के बाद दीपिका की प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया था। हर कोई दीपिका के बेबी बंप की बातें कर रहा था। सूत्रों की मानें तो करण पटेल ने उन्हीं तस्वीरों पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed