फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar is shooting for The Traitors will be released on prime video revealed through social media

The Traitors: 'द ट्रेटर्स' के लिए शूटिंग कर रहे हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर की आधिकारिक घोषणा

Tue, 17 Sep 2024 04:26 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर 'द ट्रेटर्स' शो के लिए जैसलमेर में है, इस बात के कयास लगाए जा रहे थे। अब करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी शो 'द ट्रेटर्स' के लिए शूटिंग की आधिकारिक घोषणा की है। इस शो को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Karan Johar is shooting for The Traitors will be released on prime video revealed through social media
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर अपने आगामी शो 'द ट्रेटर्स' की शूटिंग में बिजी हैं। इस शो के लिए जैसलमेर में शूटिंग हो रही है। अमेरिकन शो की तर्ज पर ये इंडियन शो बनाया जा रहा है। इस शो को लेकर पहले चर्चा हो रही थी, अब करण जौहर ने इस शो को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। 'द ट्रेटर्स' शो प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की शो की एक झलक
निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने आगामी शो की 'द ट्रेटर्स' की झलक शेयर करते हुए शो के लिए आधिकारिक घोषणा की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'यह बहुत ही खतरनाक है, आप एक आंख खुली रखकर सोएंगे! #TheTraitersOnPrime, अब @primevideoin के लिए फिल्मांकन कर रहा हूं'। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)




फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
करण जौहर की इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने कमेंट किया है। क्या वेब सीरीज आ रही है?' दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'बदला लेने का समय आ गया है चलो चलते हैं यार!' जबकि तीसरे फैन ने कहा, 'शुभकामनाएं! देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह कब रिलीज होने जा रही है?? @karanjohar'। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'चलो चलते हैं'। 

Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने बेटे शाहिद को बताया बेहतरीन अभिनेता, बोले- 'मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं'

जैसलमेर में हो रही है शूटिंग
करण जौहर को शूटिंग के लिए अगले दो हफ्ते तक जैसलमेर में रहना है। शो में 10 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। प्रतियोगियों को खेल में बने रहने के लिए कई कार्य करने होंगे, लेकिन प्रतियोगिता में जोश बरकरार रखने के लिए कई उतार-चढ़ाव होंगे। शो को लेकर यह भी खुलासा किया गया है कि इस शो में करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, उर्फी जावेद भी शामिल होने वाले हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Khatron Ke Khiladi 14: विक्रांत मैसी ने दी सुमोना चक्रवर्ती को बधाई, बोले- हमें तुम पर गर्व है, जीतकर वापस आना

करण जौहर पर है इन फिल्मों की भी जिम्मेदारी
काम की बात करें तो करण जौहर इस समय अपने प्रोडक्शन वेंचर देवरा और जिगरा की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद, उनके पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, धड़क 2, अक्षय कुमार के साथ एक अनाम फिल्म भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed