Karan Johar: क्या वाकई इस फूड डिलीवरी एप में निवेश कर रहे हैं करण जौहर? जानें वायरल खबर की हकीकत
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को लेकर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि वे फूड डिलीवरी एप में निवेश कर रहे हैं। लेकिन, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। खुद करण जौहर की तरफ से इन खबरों का खंडन किया गया है।
विस्तार
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फूड डिलीवरी एप स्विगी में निवेश किया है। लेकिन, बता दें कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। करण जौहर ने इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताया है और किसी भी फूड डिलीवरी एप में निवेश की खबर से इनकार किया है। धर्मा प्रोडक्शंस के प्रवक्ता की तरफ से बाकायदा बयान जारी किया गया है।
क्या कहा है प्रवक्ता ने?
धर्मा प्रोडक्शंस के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत दावे किए जा रहे हैं कि करण जौहर ने ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सर्विस स्विगी में निवेश किया है। ये रिपोर्ट झूठी हैं। करण जौहर ने स्विगी में निवेश नहीं किया है'।
Govinda: बॉलीवुड से राजनीति तक ऐसा है गोविंदा का सफर, डांस और फिल्मों के कारण प्रशंसकों के चहेते हैं अभिनेता
क्या किए जा रहे हैं दावे?
आपको बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि करण जौहर ने स्विगी एप में निवेश किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि स्विगी आईपीओ में करण जौहर ने पैसा लगाया है। उनके अलावा माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन के नाम को लेकर भी दावे किए गए। हालांकि, इन खबरों पर धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से सारी स्थिति साफ कर दी गई है।
Govinda Heath Update: पारिवारिक कलह के बीच मामा गोविंदा से अस्पताल मिलने पहुचीं कश्मीरा, दीपक सावंत भी आए नजर
ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में
करण जौहर इंडस्ट्री के नामी निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्में बनाई हैं। वे अब ओटीटी की दुनिया में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। करण जौहर अपनी डेब्यू सीरीज नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन वे खुद करेंगे और यह एक मेगा बजट सीरीज बताई जा रही है। इसका प्रोडक्शन साल 2025 की शुरुआत में शुरू होगा।
Govinda: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल, अस्पताल के अधिकारियों को दिए ये निर्देश