फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharashtra CM Eknath Shinde asked about Govinda condition gave instructions to hospital authorities

Govinda: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल, अस्पताल के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Tue, 01 Oct 2024 12:31 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

अभिनेता गोविंदा आज सुबह पैर पर गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा का हाल चाल लेने के लिए कई सितारे पहुंच रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी गोविंदा का हाल पूछा है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde asked about Govinda condition gave instructions to hospital authorities
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार

अभिनेता गोविंदा को आज सुबह दुर्घटना में अपने ही हाथ से पैर पर गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा की हालत अब स्थिर है, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने बयान जारी कर दी है। अपने प्रशंसकों को गोविंदा ने बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। अपने प्रशंसकों के  के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा के साथ फोन पर बात की है।
विज्ञापन

Maharashtra CM Eknath Shinde asked about Govinda condition gave instructions to hospital authorities
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
सीएम शिंदे ने पूछा गोविंदा का हाल
अभिनेता गोविंदा से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर बात ही। सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में गोविंदा की सही देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कश्मीरा शाह, विनय आनंद और दीपक सावंत भी गोविंदा से मिलने पहुंचे हैं।

Govinda Heath Update: पारिवारिक कलह के बीच मामा गोविंदा से अस्पताल मिलने पहुचीं कश्मीरा, दीपक सावंत भी आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra CM Eknath Shinde asked about Govinda condition gave instructions to hospital authorities
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा ने प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी कर कहा है, 'नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी। लेकिन, भगवान की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार'।

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक

विज्ञापन

Maharashtra CM Eknath Shinde asked about Govinda condition gave instructions to hospital authorities
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
घटना के समय घर पर नहीं थी पत्नी
अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक गोविंदा के साथ जब यह हादसा हुआ उनकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं। गोविंदा ने उनसे कहा, 'आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं'। गोविंदा जिस वक्त घर से निकल रहे थे अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, 'जमीन पर रिवॉल्वर गिरने से मिस फायर हुआ। गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed