फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Announces New Web Series Do You Wanna Partner With Tamannaah Bhatia And Diana Penty In Lead Role

Karan Johar: करण जौहर ने की नई सीरीज की घोषणा, तमन्ना और डायना पेंटी निभाएंगी प्रमुख भूमिका; इस दिन होगी रिलीज

Mon, 25 Aug 2025 10:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 25 Aug 2025 10:54 AM IST
सार

Karan Johar Announce New Web Series: करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन अब एक नई सीरीज लेकर आ रहा है। इस सीरीज में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और डायना पेंडी लीड रोल में दिखाई देंगी। जानि कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज।

विज्ञापन
Karan Johar Announces New Web Series Do You Wanna Partner With Tamannaah Bhatia And Diana Penty In Lead Role
डायना पेंटी और तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने एक नई सीरीज की घोषणा की है। सीरीज का पहला पोस्टर जारी करते हुए करण ने इसकी रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी साझा की है। इस सीरीज में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
करण जौहर ने नई सीरीज ‘Do You Wanna Partner’ की घोषणा की है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर आज सीरीज का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सीरीज की लीड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों अभिनेत्रियां चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। करण ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक यह नई सीरीज 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
हालांकि, अभी तक सीरीज के बारे में और जानकारी तो सामने नहीं आई है और न ही इसकी कास्ट का पता चला है। लेकिन करण जौहर ने अपनी पोस्ट में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे सितारों को भी मेंशन किया है। जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये सितारे भी सीरीज का प्रमुख हिस्सा हो सकते हैं।

तमन्ना और डायना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘ओडेला 2’ में देखा गया था। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में भी उनका एक शानदार आइटम सॉन्ग देखने को मिला था। वहीं डायना पेंटी की बात करें तो वो आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed