फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Defends Comparing Cricket Coach Amol Muzumdar To Shah Rukh Khan in Chak De India After Backlash

शाहरुख का नाम लेकर किस विवाद में फंसे कपिल शर्मा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, कॉमेडियन ने किया अपना बचाव

Thu, 01 Jan 2026 07:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 01 Jan 2026 07:12 PM IST
सार

Kapil Sharma On Shah Rukh Khan: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर चर्चाओं में बने कपिल शर्मा अब विवादों में फंस गए हैं। जानिए क्यों सोशल मीडिया पर कपिल को लेकर छिड़ी बहस…

विज्ञापन
Kapil Sharma Defends Comparing Cricket Coach Amol Muzumdar To Shah Rukh Khan in Chak De India After Backlash
कपिल शर्मा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपिल शर्मा जितना अपनी फिल्मों और कॉमेडी शो को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, उतना ही वो अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर कपिल शर्मा अपने एक कमेंट के चलते कुछ यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। इस बार मामला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार और अभिनेता शाहरुख खान से संबंधित है। हालांकि, कपिल ने आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए अपना पक्ष रखा है। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

कपिल ने शाहरुख से जोड़कर पूछा था सवाल
कपिल शर्मा इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। शो के हालिया एपिसोड में विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कोच अमोल मजूमदार नजर आए थे। इस दौरान कपिल ने कोच अमोल मजूमदार की तारीफ करते हुए उनकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म ‘चकदे इंडिया’ में हॉकी टीम के कोच ‘कबीर खान’ से कर दी। फिल्म में शाहरुख ने कोच कबीर खान का किरदार निभाया था, जो भारतीय महिला हॉकी टीम को विजेता बनाता है। एपिसोड में कपिल अमोल से पूछते हैं, ‘क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद क्या आपको पता है कि लोग ऑनलाइन आपकी तुलना 'चक दे इंडिया' के शाहरुख खान से कर रहे हैं? आप भी बहुत हैंडसम हैं। क्या आपको शाहरुख जैसा महसूस होता है?’ इस पर कोच अमोल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, ‘नहीं, 'चक दे इंडिया' जैसा नहीं।

विज्ञापन

यूजर ने कपिल पर साधा निशाना
अब कपिल के 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान की भूमिका से अमोल मजूमदार की तुलना करने पर एक यूजर ने उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने इस पर आपत्ति जताते हुए ये बताया कि फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान का किरदार हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी से प्रेरित था। यूजर ने कपिल को निशाने पर लेते हुए एक्स पर लिखा, ‘कपिल शर्मा को पता होना चाहिए कि असली हीरो मीर रंजन नेगी थे, न कि फिल्मी हीरो कबीर खान। काश अमोल मजूमदार ने इस मसखरे की सच्चाई जान ली होती।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कपिल ने दिया जवाब
कपिल ने तुरंत ही इस यूजर की आलोचना पर जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महोदय मैंने कबीर खान कब कहा? मैंने शाहरुख खान कहा था और वो भी मजाकिया अंदाज में जो आप कभी नहीं समझेंगे क्योंकि आपका तानसेन तो बेसुरा है। खैर नव वर्ष की शुभकामनाएं। खुश रहें और खुशियां फैलाएं।’ कुछ ही देर में एक वकील भी कपिल के बचाव में आ गए और उन्होंने लिखा, ‘क्या उन्होंने कबीर खान कहा? उन्होंने तो बस एक फिल्म का जिक्र किया है।’ कपिल ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, ‘जी जी, मैं यही कहना चाहता था, वकील से बेहतर कौन समझा सकता है, धन्यवाद।’
 

 

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते हैं शो के नए एपिसोड
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा बतौर अतिथि नजर आई थीं। जबकि दूसरे एपिसोड में विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अतिथि के रूप में आ चुकी है। अब शनिवार को आने वाले शो के आगामी एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बतौर अतिथि दिखेंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed