Kamal Haasan: बेटी श्रुति हासन के साथ काम करेंगे कमल हासन, लोकेश कनगराज होंगे फिल्म के निर्देशक
कमल हासन की ब्लॉबस्टर फिल्म 'विक्रम' की जबर्दस्त सफलता के बाद लोकेश का आरकेएफआई के साथ यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विस्तार
निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से कमल हासन भी जुड़े हुए हैं। वे इस फिल्म के निर्माता हैं। कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' (आरकेएफआई) ने लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की घोषणा की। इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है।
पहली बार बेटी श्रुति के फिल्म का कर रहे निर्माण
कमल हासन की ब्लॉबस्टर फिल्म 'विक्रम' की जबर्दस्त सफलता के बाद लोकेश का आरकेएफआई के साथ यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार होगा कि कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के लिए किसी फिल्म का निर्माण करेंगे। हालांकि, फिल्मों में दोनों ने इससे पहले एक साथ काम किया है। वहीं, श्रुति हासन ने भी अपने पिता की फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं।
View this post on Instagram
श्रुति हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
श्रुति हासन ने साल 2023 में 'वीरा सिम्हा रेड्डी', 'सलार' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं, 2024 में 'डकैत' और 'चेन्नई स्टोरी' में नजर आएंगी।
वहीं, अगर निर्देशक लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे 'कैथी 2', 'विक्रम 2' और 'रोलेक्स' का निर्देशन करने वाले हैं। इसके अलावा लोकेश के रजनीकांत के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। हालांकि, यह फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
OG Release Date: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, विलेन बन छाने को तैयार इमरान हाशमी