{"_id":"67160854980fbdc646008ccd","slug":"kajal-agarwal-consider-herself-lucky-to-have-done-singham-said-the-film-set-a-new-trend-in-bollywood-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajal Agarwal: 'सिंघम' करने के लिए खुद को लकी मानती हैं काजल अग्रवाल, बोलीं- फिल्म ने सेट किया नया ट्रेंड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kajal Agarwal: 'सिंघम' करने के लिए खुद को लकी मानती हैं काजल अग्रवाल, बोलीं- फिल्म ने सेट किया नया ट्रेंड
Mon, 21 Oct 2024 01:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:30 PM IST
सार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'सिंघम' फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आईं थीं। सिंघम फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर काजल अग्रवाल ने कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सिंघम' फिल्म को 18 अक्तूबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों से बात की थी। ये फिल्म साल 2011 में पहली बार रिलीज की गई थी। इस फिल्म में अजय देवगन को पहली बार बाजीराव सिंघम की भूमिका में देखा गया था, हिंदी सिनेमा में इस फिल्म के जरिए काजल ने भी डेब्यू किया था।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सेट किया नया ट्रेंड
न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने बात की। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के साथ मुझे इसके जरिए दोबारा मिलने का मौका मिला है। सिंघम बहुत ही स्पेशल फिल्म है। यह बॉलीवुड में ट्रेंड सेट करने वाली खास फिल्मों में से एक है। फिल्म को बहुत सारे प्रशंसक मिले हैं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

अविनाश ने करणवीर को कहा, 'चोमू, नल्ला', दोनों की जुबानी जंग में फंसे घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
टीवी पर भी अक्सर आती है फिल्म
काजल ने कहा कि बहुत से प्रशंसक आज भी सिंघम फिल्म को टीवी या ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। काजल ने कहा, लोग आज भी इस फिल्म को देखते हैं। वहीं, कई ऐसे लोग हैं, जो मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि ये टीवी पर भी कई बार दिखाई जा चुकी है। ये फिल्म एक्शन और ह्यूमर से भरी हुई है, जिसके लिए रोहित शेट्टी जाने जाते हैं।

Alia Bhatt: आलिया को करण जौहर का ही सबसे बड़ा सहारा, नए निर्माताओं की पहुंच से मीलों दूर
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का हिस्सा होने को लेकर बोलीं काजल
सिंघम में काम करने से पहले काजल को तमिल फिल्मों में देखा जाता था। काजल ने कहा, मैंने अपना करियर रीजनल सिनेमा से शुरू किया था। मैं लकी हूं कि मुझे कुछ बहुत ही अच्छी फिल्में करने का मौका मिला है। सिंघम फिल्म मुझे खास तौर पर बहुत पसंद है। मुझे मालूम है कि मैं बहुत बड़ी फिल्म का हिस्सा हूं, लेकिन बड़ा बनने के लिए मैंने ये फिल्म नहीं की थी।