{"_id":"686aa01424e62084b205aa65","slug":"jurassic-world-rebirth-box-office-collection-day-3-weekend-report-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jurassic World Rebirth Collection Day 3: वीकेंड पर हॉलीवुड फिल्म का दबदबा, छाप डाले इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jurassic World Rebirth Collection Day 3: वीकेंड पर हॉलीवुड फिल्म का दबदबा, छाप डाले इतने करोड़
Sun, 06 Jul 2025 09:41 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:41 PM IST
सार
Jurassic World Rebirth Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में भी दस्तक दी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई कर ली है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
- फोटो : IMDb
विस्तार
हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद तीसरे दिन भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने भारत में पहले वीकेंड पर बेहतरीन कमाई कर ली है।
विज्ञापन
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
- फोटो : एक्स
तीसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 13.71 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई अब 36.21 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: नोरा फतेही की करीबी का हुआ निधन; रोते हुए आईं नजर, बॉडीगार्ड ने फैन को मारा धक्का

फिल्म की अब तक की कमाई
फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 13.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 13.71 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने अब तक कुल 36.21 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट का जादू
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। फिल्म का कुल बजट 180 मिलियन डोलर यानी लगभग 1537 करोड़ रुपये है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से एक बनाता है।

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' को लेकर स्कारलेट जोहानसन की राय
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
कंटेंट और विजुअल इफेक्ट्स का जोर
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं है, बल्कि इसकी कहानी और इमोशनल एलिमेंट्स ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। डायनासोर की दुनिया में लौटना एक बार फिर दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा है। फिल्म के VFX और साउंड डिज़ाइन को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं है, बल्कि इसकी कहानी और इमोशनल एलिमेंट्स ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। डायनासोर की दुनिया में लौटना एक बार फिर दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा है। फिल्म के VFX और साउंड डिज़ाइन को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है।
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
- फोटो : यूट्यूब
ऑक्यूपेंसी और भाषा वाइज प्रदर्शन
फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दर्शकों की संख्या काफी अच्छी रही। शनिवार और रविवार को मल्टीप्लेक्स में ऑक्यूपेंसी 60% से ऊपर रही, जबकि बड़े शहरों में ये आंकड़ा 70% तक पहुंच गया।