फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Joker- Folie a Deux: movies is set to feature 15 songs and Thats Entertainment will also be covered in film

Joker 2: 'जोकर 2' में होगा संगीत का खजाना, एक या दो नहीं, 'देट्स एंटरटेनमेंट' सहित होंगे पूरे 15 गाने

Sat, 23 Mar 2024 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Mar 2024 10:11 AM IST
सार

फिल्म 'जोकर 2' में दर्शकों को संगीत का भरपूर डोज मिलेगा। इस फिल्म में 15 गाने होने की खबर है। 'द बैंड वैगन' का एक मशहूर गाना भी फिल्म में सुनाई देगा।

विज्ञापन
Joker- Folie a Deux: movies is set to feature 15 songs and Thats Entertainment will also be covered in film
जोकर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' को लेकर दिलचस्प खबर आई है। यह एक म्यूजिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। लिहाजा, संगीत पर मुख्य फोकस होगा। बावजूद इसके, निर्देशक टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बन रही इस फिल्म कितने गाने होंगे, यह अभी तक एक रहस्य है। लेकिन, अब इस बारे में जानकारी सामने आई है। फिल्म में एक या दो नहीं, पूरे 15 गाने होंगे। 
विज्ञापन


'द बैंड वैगन' का गाना भी होगा कवर
सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में ढेर सारे गाने कवर किए जाएंगे। इनमें एक वर्ष 1953 में आई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'द बैंड वैगन' का मशहूर गाना 'दैट्स एंटरटेनमेंट'  भी होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि अधिकांश गाने 'ज्यूकबॉक्स म्यूजिकल' से हो सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 'जोकर 2' संगीत के मामले में पारंपरिक खांचों को तोड़ेगी।
विज्ञापन

RRR: जापान में फिर बजा 'आरआरआर' का डंका, 110 वर्ष पुरानी थिएटर कंपनी ने फिल्म को नाटक में किया तब्दील
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'जोकर 2' वर्ष 2019 में आई 'जोकर' की अगली कड़ी है। इस सीक्वल फिल्म को और बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 4 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं, उस पर भी फिल्म के संगीत से जुड़ी यह खबर उनकी दिलचस्पी को और बढ़ा देगी।
Shivarajkumar: भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिवराजकुमार की फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कांग्रेस के हैं प्रचारक!

लेडी गागा निभाएंगी मुख्य भूमिका
फिल्म 'जोकर फोली ए ड्यूक्स' में जोकिन फीनिक्स मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, जोक्विन फीनिक्स के अपोजिट हार्ले क्विन की भूमिका लेडी गागा निभाएंगी। फिल्म के कलाकारों में ब्रेंडन ग्लीसन, कैथरीन कीनर, जैकब लोफलैंड, हैरी लॉटे दिखाई देंगे।
Patna Shuklla: 'पटना शुक्ला' की रिलीज से पहले सतीश कौशिक को याद करते दिखे अरबाज, बोले- उनकी कमी महसूस होती है


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed