The Diplomat: विदेश मंत्री से मिले जॉन अब्राहम, फिल्म 'द डिप्लोमैट' के अलावा फुटबॉल और पूर्वोत्तर पर की चर्चा
The Diplomat Movie: अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म फिल्म 'द डिप्लोमैट' कल 14 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पूर्व आज गुरुवार को एक्टर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म कल शुक्रवार 14 मार्च को थिएटर्स में आ रही है। इससे पहले एक्टर ने आज देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने अपनी इस फिल्म के अलावा उनसे फुटबॉल और पूर्वोत्तर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने मुलाकात की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विदेश मंत्री ने साझा किया पोस्ट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज गुरुवार को एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर जॉन अब्राहम से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'जॉन अब्राहम के साथ एक दिलचस्प मुलाकात और बातचीत। उनसे उनकी आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' पर चर्चा हुई। इसके अलावा फुटबॉल, पूर्वोत्तर के अलावा कई और मुद्दों पर बात हुई'। जॉन ने विदेश मंत्री को नौ नंबर वाली फुटबॉल की व्हाइट जर्सी गिफ्ट की, जिस पर उनका उनका नाम लिखा है।
An interesting conversation with @TheJohnAbraham on his new movie The Diplomat. As also on football, the North East and our respective worlds. pic.twitter.com/BGQbzgcmb1
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 13, 2025
जॉन बोले- 'मेरे लिए सम्मान की बात'
विदेश मंत्री के पोस्ट को जॉन अब्राहम ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एक ऐसे व्यक्ति से मिलना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही, जिन्हें मैं बहुत ध्यान से फॉलो करता हूं। हमने कूटनीति, पूर्वोत्तर और फुटबॉल के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मेरे लिए यह वाकई सम्मान की बात है सर'!
Was a pleasure and honour to meet a man who I so intently follow, we discussed diplomacy, the North East and football amongst many other things. Truly an honour Sir! @DrSJaishankar @NEUtdFC #TheDiplomat https://t.co/RJGczbWuFY
— John Abraham (@TheJohnAbraham) March 13, 2025
इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'द डिप्लोमैट' का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। जॉन के अलावा इसमें सादिया खतीब , शारिब हाशमी , कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म को जॉन अब्राहम ने भूषण कुमार और समीर दीक्षित के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में जॉन भारतीय उच्चायोग के राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका में हैं।