फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   JioHotstar streaming platform launched on Valentines Day as jio cinema and disney plus hotstar merge content

JioHostar: साथ आए जियो सिनेमा-डिज्नी प्लस हॉटस्टार, लॉन्च हुआ जियो हॉटस्टार, जानें दर्शकों को क्या मिलेगा खास?

Fri, 14 Feb 2025 09:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Feb 2025 09:26 AM IST
सार

जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने हाथ मिलाया है और संयुक्त रूप से अपना पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार लॉन्च किया, जिसमें दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
JioHotstar streaming platform launched on Valentines Day as jio cinema and disney plus hotstar merge content
जियो हॉटस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अब दर्शकों के बीच भारतीय बाजार का नया ओटीटी प्लेटफॉर्म है। यह सब्सक्राइबर बेस और यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। शुक्रवार की सुबह वायकॉम 18 और स्टार इंडिया के विलय से हाल ही में बने संयुक्त उद्यम जियो हॉस्टार ने जियो हॉटस्टार के लॉन्च की घोषणा की। यह प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार को एक साथ लाकर बनाया गया है, जो खेल, मनोरंजन और बहुत कुछ के लिए भारत के दो प्रमुख प्लेटफॉर्म हैं।

विज्ञापन

 

दर्शकों के लिए क्या होगा नया प्लान
इसका मतलब है कि ये प्लेटफॉर्म अपने कंटेंट को मर्ज कर रहे हैं और अपने सब्सक्राइबर्स को एक साथ ला रहे हैं। नया प्लेटफॉर्म करीब 3 लाख घंटे का मनोरंजन और 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स' का दावा करता है। जल्द ही पुराने सब्सक्रिप्शन प्लान को नए प्लान से बदल देगा। पिछले हफ्ते सभी यूजर्स के लिए पुराने जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को रोक दिया गया था। इससे यह अनुमान लगाया गया था कि नए प्लेटफॉर्म में अलग-अलग प्लान और स्लैब होंगे। 
Pankaj Tripathi: रणवीर इलाहाबादिया के विवाद पर बोले पंकज त्रिपाठी, 'प्रसिद्धी एक जिम्मेदारी के साथ आती है'

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेजोड़ कंटेंट यूनिवर्स
जियो हॉटस्टार 10 भाषाओं में 1.4 बिलियन भारतीयों के लिए तैयार किए गए व्यापक और विविध कंटेंट स्लेट के साथ मनोरंजन को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। दुनिया भर में पसंद किए जाने वाले टीवी प्रोग्राम, रियलिटी एंटरटेनमेंट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्मों, एनीमे और अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर तक, जियो हॉटस्टार दर्शकों के लिए नए कंटेंट पेश करेगा।

विज्ञापन

दर्शक उठा सकते हैं ऐसे कंटेंट का लुत्फ
जियो हॉटस्टार डिज्नी, एनबीसी यूनिवर्सल पीकॉक, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी एचबीओ और पैरामाउंट के साथ हॉलीवुड का बेस्ट कंटेंट पेश करेगा। जियो हॉटस्टार ने स्पार्क्स नामक एक नई पहल भी शुरू की है। इस प्लेटफॉर्म पर आईपीएल , डब्ल्यूपीएल और आईसीसी इवेंट जैसे प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट भी होंगे। दर्शक प्रीमियर लीग, विंबलडन और प्रो कबड्डी और आईएसएल जैसी घरेलू लीग भी देख सकेंगे।

Madhubala: मोहब्बत के दिन हुआ जन्म, फिर भी प्यार के लिए तरसती रहीं मधुबाला, दिल का मर्ज बना जिंदगी का दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed