फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar was not fully confident on AR Rahman for 1947 Earth music album because of hindi language

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को था रहमान पर संदेह, इस एल्बम से जुड़ी है ये बात

Fri, 19 Jul 2024 09:20 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:20 AM IST
सार

जावेद अख्तर और एआर रहमान कई शानदार गाने दे चुके हैं। हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में मशहूर गीतकार ने रहमान को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Javed Akhtar was not fully confident on AR Rahman for 1947 Earth music album because of hindi language
जावेद अख्तर-एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावेद अख्तर और एआर रहमान को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। जावेद ने कई शानदार गीत लिखे हैं। वहीं, एआर रहमान ने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक एल्बम दिए हैं। इन दोनों की जोड़ी ने साथ में भी कई शानदार और यादगार एल्बम दिए हैं। इनमें से एक एल्बम है ‘1947 अर्थ’। इसे दीपा मेहता ने निर्देशित किया था। साल 1999 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए यह ऑस्कर में भेजी जाने वाली भारत की आधिकारिक प्रविष्टि भी थी। इसे लेकर हाल में ही जावेद अख्तर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन

रहमान ने बदला था काम करने का अंदाज 
हाल में ही ओटूइंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने ‘1947 अर्थ’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू में रहमान द्वारा बनाए गए सुपरहिट गाने ‘ईश्वर अल्लाह’ की रचना पर संदेह था। उन्होंने कहा कि अमूमन रहमान पहले धुन बनाते थे और फिर उसके ईर्द-गिर्द गीत लिखते थे, लेकिन ईश्वर अल्लाह गीत के लिए उन्होंने अपने काम करने के तरीके में पहली बार बदलाव करते हुए जावेद को गीत लिखने के लिए कहा।

विज्ञापन

Sonali Bendre: क्या 'सरफरोश 2' में कैमियो करेंगी सोनाली बेंद्रे? अभिनेत्री ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान की पहली भाषा हिंदी ना होने के कारण था संदेह
जावेद ने रहमान द्वारा काम करने के तरीके में किए गए बदलाव को देख कर सशंकित हुए। उन्होंन कहा,“मैं थोड़ा आशंकित था क्योंकि हिंदी उनकी पहली भाषा नहीं है। ऐसे में वह कैसे इसके संगीत को तैयार करेंगे? मैंने फिर इस गीत को लिखा और मुझे नहीं लगता कि इस गीत को इससे बेहतर तरीके से बनाया जा सकता है। उनकी रचना बेमिसाल थी।” इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा था कि रहमान उम्र में छोटे होने के बावजूद उनसे समझदार हैं। 
Bad Newz Review: विक्की कौशल ने इस बार सही से थामा कॉमेडी का पल्लू, करण को मेगा बजट पंजाबी फिल्म में बड़ा मौका
साल 1999 में रिलीज हुई थी फिल्म
साल 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म बाप्सी सिधवा के उपन्यास ‘क्रैकिंग इंडिया’ पर आधारित थी। इससे पहले 1996 में ‘फायर’ और उसके बाद 2005 में ‘वाटर’ आई थी। इसकी कहानी 1947 में भारत के बंटवारे के दौरान सेट की गई थी। फिल्म को दीपा मेहता ने निर्देशित किया था, जिसमें आमिर खान, राहुल खन्ना, नंदिता दास आदि कलाकार नजर आए थे। 
Netflix: हीरामंडी-चमकीला की सफलता के साथ नेटफ्लिक्स के राजस्व प्रतिशत वृद्धि में भारत भी शामिल, बना तीसरा देश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed