फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jake Gyllenhaal On Playing Batman Role Said Would Be An Honor and Those Characters Are Classic

Jake Gyllenhaal: बैटमैन की भूमिका को जेक जिलेनहाल ने बताया क्लासिक, बोले- इस किरदार को करना होगी सम्मान की बात

Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 20 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

जेक जिलेनहाल ने हाल ही में एक बातचीत में बैटमैन की भूमिका को लेकर कहा कि वह एक क्लासिक रोल है, इसे करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। 

विज्ञापन
Jake Gyllenhaal On Playing Batman Role Said Would Be An Honor and Those Characters Are Classic
Jake Gyllenhaal - फोटो : social media

विस्तार

नाइट क्रूवर, पिजनर और स्ट्रॉन्गर जैसी फिल्में में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले जेक जिलेनहाल को अभी भी बड़े पर्दे पर बैटमैन का किरदार निभाने में दिलचस्पी है। अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि डार्क नाइट में काम करना एक सम्मान की बात होगी। क्योंकि यह एक क्लासिक भूमिका है।

विज्ञापन

बैटमैन की भूमिका को बताया क्लासिक

जेक जिलेनहाल ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि वह एक क्लासिक है, इसे करना सम्मान की बात होगी। उन्होंने अपनी नई फिल्म रोड हाउस के प्रचार के दौरान स्क्रीन रेंट के साथ एक बातचीत में कहा है। अभिनेता ने कहा, 'अतीत में निभाई गई भूमिकाएं निभाने के बारे में बात करें, तो मेरे लिए वास्तव में वे भूमिकाएं हैं, जो अन्य अभिनेताओं ने अतीत में निभाई हैं और मैं वो करने से डरता हूं।' 

विज्ञापन


Disney: डी23 फैन इवेंट को लेकर आई बड़ी जानकारी, टिकट की कीमत से लेकर बिक्री की तारीख तक, यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस किरदार को करना होगी सम्मान की बात

उन्होंने आगे कहा, 'तो यह पहला लेवल है। मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं। मगर निश्चित रूप से ये मेरे लिए सम्मान की बात रहेगी। क्योंकि इस प्रकार की चीजें और वे भूमिकाएं क्लासिक हैं।' क्रिस्टोफर नोलन की द डार्क नाइट ट्राइलॉजी जिलेनहाल के लिए शीर्ष विकल्पों में से एक थी। क्रिश्चियन बेल को इसमें बैटमैन की भूमिका मिली थी। डीसी स्टूडियोज को संभालने के बाद से पीटर सफरान और जेम्स गन ने बैटमैन के साथ द ब्रेव एंड द बोल्ड नामक एक नई परियोजना की घोषणा की है।

 
बैटमैन के किरदार पर कही ये बात

इस फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू नहीं हुई है। क्योंकि अभी इसकी स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है। बैटमैन की भूमिका निभाने पर उनसे सवाल किया गया। तो उन्होंने इसपर कहा, 'मुझे यह पता था किसी ने मुझसे पूछा तो बेशक, मुझे खुशी होगी। मेरी जगह कोई भी होगा सबको खुशी होगी।' 

BAFTA TV: नेटफ्लिक्स की 'द क्राउन' का बाफ्टा टीवी में दबदबा, आठ नामांकन के साथ पहुंची सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed