फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ishq Vishk Rebound movie song Ishq Vishk Pyaar Vyaar out sonu nigam nikhita gandhi sings

Ishq Vishk Rebound: पश्मिना के मूव्स से घायल हुए रोहित, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का पहला गाना हुआ रिलीज

Tue, 21 May 2024 04:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 21 May 2024 04:14 PM IST
सार

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म का पहला गाना ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ रिलीज हो चुका है। गाने में पश्मिना रोशन और रोहित सराफ की शानदार केमेस्ट्री दिख रही है।

विज्ञापन
Ishq Vishk Rebound movie song Ishq Vishk Pyaar Vyaar out sonu nigam nikhita gandhi sings
इश्क विश्क प्यार व्यार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आगामी फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब फिल्म का नया गीत ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में ऋतिक रोशन की कजिन पश्मिना रोशन जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इसका पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर रिलीज के बाद फैंस फिल्म का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे थे। गाने में प्रस्तुति देते हुए रोहित सराफ भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

विज्ञापन


सोनू निगम ने गाया है गाना
‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के गीत ‘इश्क विश्क प्यार व्यार’ को सोनू निगम, निखिता गांधी, मेलो डी ने अपना आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल गुरप्रित सैनी ने लिखे हैं और संगीत रोचक कोहली ने दिया है। बता दें कि फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

Kartik Aaryan: सस्पेंस, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की आगामी फिल्में, रिलीज के लिए बेकरार फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इश्क विश्क रिबाउंड’ स्टार कास्ट
‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल मुख्य भूमिका निभाएंगे। बता दें कि इस फिल्म से  ऋतिक रोशन की कजिन पश्मिना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

21 साल बाद नए रूप में लौट रहा है ‘इश्क विश्क’
शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म ‘इश्क विश्क’ ने साल 2003 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था। यह फिल्म बचपन के दो दोस्तों राजीव (शाहिद कपूर) और पायल (अमृता राव) के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, अब 21 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है। बता दें कि निर्माताओं ने ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की घोषणा 2 साल पहले ही कर दी थी। 



Akshay Kumar: बैंकॉक में जब आरटीओ ऑफिसर से टकरा गई थी खिलाड़ी की बाइक, घटना से एक्टर को मिला था यह सबक!




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed