Aishwarya Rajinikanth: धनुष से तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहीं ऐश्वर्या रजनीकांत? जानें वायरल खबर का सच
धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत की दूसरी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। आइए इस वायरल रिपोर्ट का सच जान लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने कुछ समय पहले धनुष से अपने तलाक का एलान कर सबको हैरान कर दिया। इस जोड़े ने शादी के 18 साल बाद अपनी राहें अलग कर लीं। एक्स कपल के दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं। हालांकि, अब एक बार फिर ऐश्वर्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, थलाइवा की बेटी धनुष से तलाक के पांच महीने बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं।
क्यों उठीं दूसरी शादी की अफवाहें?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अटकलें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब ऐश्वर्या रजनीकांत को चेन्नई के एक रिसॉर्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर के साथ देखा गया। यह मुलाकात काफी निजी लग रही थी, जिसके बाद जल्द ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, ऐश्वर्या के परिवार के सदस्यों ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने फिर दर्शाया ऋषभ पंत के प्रति प्यार! यूजर ने कहा- वह खुद को मूर्ख बना रही हैं
करीबी सूत्र ने अफवाहों को किया खारिज
ऐश्वर्या रजनीकांत के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने एक बातचीत के दौरान इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, 'ये सभी कहानियां झूठी हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वह दूसरी बार शादी नहीं कर रही हैं, जैसा कि बताया जा रहा है।' इससे साफ हो रहा है कि ऐसी रिपोर्ट महज कोरी अफवाहें हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत का दूसरी शादी को लेकर कोई विचार नहीं है।
Salman Khan: सलमान खान नहीं कर रहे 'प्रेम की शादी' नाम की कोई फिल्म, सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाने का जानें सच
ऐश्वर्या रजनीकांत-धनुष की शादी, तलाक
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष वर्ष 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, शादी के 18 वर्ष बाद जनवरी, 2022 में दोनों ने तलाक का एलान कर हर किसी को दंग कर दिया। इस खबर से एक्स कपल के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। कुछ फैंस को यह भी उम्मीद थी कि अलग हो चुका जोड़ा दूसरी शादी पर विचार करेगा, लेकिन ऐसा भी नहीं हो सका। वहीं, इन दोनों के अलग होने के पीछे की असली वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।