फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Iran authorities bar Iranian filmmaker Reza Dormishian from coming to India for IFFI 2022

IFFI: भारत यात्रा से रोके गए ईरान के फिल्म निर्माता, हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया था, पासपोर्ट जब्त

Mon, 28 Nov 2022 09:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 28 Nov 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Iran authorities bar Iranian filmmaker Reza Dormishian from coming to India for IFFI 2022
रेजा डोर्मिशियन - फोटो : सोशल मीडिया

ईरानी अधिकारियों ने फिल्म निर्माता रेजा डोर्मिशियन, जिन्होंने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, को भारत आने से रोक दिया है। दरअसल, गोवा में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2022) में रेजा डोर्मिशियन की फिल्म "ए माइनर" को प्रदर्शित किया जाना था, जिसके चलते वह भारत आने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, शासन विरोधी विचारों को प्रकट करने की वजह से उन्हें ईरानी शासन से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि रेजा डोर्मिशियन, ईरानी सिनेमा के सबसे हाल के प्रतिनिधि हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो ईरानी अधिकारियों ने रेजा डोर्मिशियन को ईरान छोड़ने की अनुमति नहीं दी। जब निर्माता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए ईरान से निकल रहे थे। तब उनका पासपोर्ट हवाई अड्डे पर ले लिया गया था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभियोजन के लिए रेजा डोर्मिशियन को कानून की अदालत में भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि डोर्मिशियन को गिरफ्तार किया गया है या नहीं?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की एक चाल ने निमृत को बनाया घर का नया कैप्टन, भड़कीं टीना दत्ता ने छेड़ दी बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेजा डॉर्मिशियन ने हाल ही में ईरानी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कुछ पोस्ट किए थे।निर्देशक-निर्माता के करीबी सूत्रों का कहाना है कि, "ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध के दौरान, डोर्मिशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महत्वपूर्ण विकास के लिए समर्थन दिखाने के लिए विभिन्न पोस्ट साझा किए थे", जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jeeva: खलनायकों के इन बेटों की बॉलीवुड में नहीं चमक सकी किस्मत, अब मशहूर विलेन रंजीत के बेटे की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed