Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Cinema Interesting Facts First Black and White Movie First 3D Movie First film of India

Indian Cinema: भारत में इस सन में रिलीज हुई थी पहली रंगीन फिल्म, सिनेमा के लिए ये था सबसे अच्छा दौर

Thu, 10 Apr 2025 04:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 04:13 PM IST
सार

Indian Cinema Interesting Facts: आज दुनियाभर के सिनेमा के लिए बड़ा दिन है। आज ही के दिन पहली 3डी फिल्म रिलीज हुई थी। इस मौके पर हम आपको भारतीय सिनेमा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Cinema Interesting Facts First Black and White Movie First 3D Movie First film of India
सिनेमा - फोटो : Freepik.com

विस्तार

आजू पूरी दुनिया में सिनेमा का अनुभव काफी बदल चुका है। आज हमें जिस रूप में सिनेमा दिखता है पहले वैसा नहीं था। पहले ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में होती थीं। आज हम फिल्में देखतें हैं तो लगता है कि हमारे सामने सारी चीजें असलियत में हो रही हैं। यह तकीनीक '3डी' कहलाती है। यह तकनीक सबसे पहले अमेरिका में इस्तेमाल की गई थी। आज ही के दिन यानी 10 अप्रैल 1953 को पहली रंगीन 3डी फिल्म 'हाउस ऑफ वैक्स' रिलीज हुई थी। आज इस मौके पर हम आपको सिनेमा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बिना आवाज के थी पहली भारती फिल्म 
भारत में सबसे पहली फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' 1913 में कोरोनेशन सिनेमा में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी। इस फिल्म में आवाज नहीं थी। इस फिल्म का निर्देशन दादा साहब फाल्के ने किया था। इसकी भाषा मराठी और हिंदी थी। इसका टाइटल अंग्रेजी था। इसे भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म भी माना जाता है।
Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Cinema Interesting Facts First Black and White Movie First 3D Movie First film of India
सिनेमा - फोटो : Freepik.com

पहली बार रिलीज होने वाली आवाज वाली फिल्म
भारत में सबसे पहली आवाज वाली फिल्म 'आलम आरा' थी। यह फिल्म 14 मार्च 1931 में रिलीज हुई थी। 'आलम आरा' को बोलती फिल्म भी कहा जाता है। इसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था। इसे सबसे पहले मुंबई (तब बंबई) के मैजेस्टिक सिनेमा में प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन

भारत में पहली बार रिलीज होने वाली रंगीन फिल्म
भारत की सबसे पहली रंगीन फिल्म 'किसान कन्या' है। यह फिल्म साल 1937 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोती गिडवानी ने किया था। यह फिल्म सआदत हसन मंटो के एक उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में गरीब किसान के संघर्ष के बारे में दिखाया गया था।
Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा

भारतीय सिनेमा के बारे में दिलचस्प बात
भारत में सिनेमा की शुरूआत सबसे पहले 1896 में हुई। इस साल मुंबई में लुमियर बंधुओं ने अपनी पहली फिल्म दिखाई। भारत का सबसे पहला सिनेमाहाल 'एलफिंस्टन पिक्चर पैलेस' है। इसे साल 1907 में जमशेदजी फ्रेमजी मदन ने मुंबई में खोला था। 

सिनेमा के लिए सबसे अच्छा वक्त
भारतीय सिनेमा के लिए 1944 से लेकर 1960 तक का वक्त सबसे अच्छा वक्त था। इस दौर में सत्यजित रे, बिमल रॉय और ऋत्विक घटक जैसे बड़े निर्मातों ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसमें 'शतरंज के खिलाड़ी', 'दो बीघा जमीन' और 'मेघे ढाका तारा' फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed