{"_id":"6682fb57a7727835d005b6c5","slug":"indian-2-actor-kamal-haasan-opened-up-about-his-equation-with-rajinikanth-said-they-might-work-together-again-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan Rajinikanth: परदे पर फिर साथ दिखाई देंगे दोनों दिग्गज सितारे? कमल हासन ने दिया ये दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kamal Haasan Rajinikanth: परदे पर फिर साथ दिखाई देंगे दोनों दिग्गज सितारे? कमल हासन ने दिया ये दिलचस्प जवाब
Tue, 02 Jul 2024 12:24 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:24 AM IST
सार
कमल हासन और रजनीकांत ने अपने शुरुआती दिनों में कई बार साथ में स्क्रीन साझा की थी। दर्शक एक बार फिर दोनों को साथ में बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। हाल ही में कमल ने इस लेकर बताया कि भविष्य में फिर से वह साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
कमल हासन और रजनीकांत
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
साउथ के दिग्गज अभिनेताओं में से एक कमल हासन और रजनीकांत दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। रजनीकांत और कमल हासन आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। दोनों अभिनेताओं ने अपने शुरुआती दिनों में कई बार साथ में स्क्रीन साझा की थी। सिनेमा के बड़े सुपरस्टार बनने के बाद दोनों ने साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया है। दोनों सितारों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग है। वे अक्सर एक-दूसरे के काम का समर्थन करने के लिए कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
फिर साथ काम करेंगे कमल हासन और रजनीकांत?
कमल हासन ने हाल ही में रजनीकांत के साथ अपने समीकरण के बारे में खुलकर बात की और बताया कि क्या वे भविष्य में फिर से साथ काम कर सकते हैं। या फिर एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह कोई नया कॉम्बिनेशन नहीं है। हमने साथ में कई फिल्में की हैं। मगर फिर हमने साथ काम न करने का फैसला किया। हम दोनों दो प्रतिस्पर्धी की तरह नहीं हैं। हमारे गुरु एक ही थे। किसी भी अन्य जगह की तुलना में यहां प्रतिस्पर्धा खुले तौर पर है। मगर कोई ईर्ष्या नहीं है और ये दो अलग-अलग रास्ते हैं।'
Kill Remake: रिलीज से पहले ही निखिल की 'किल' का हॉलीवुड में डंका, ‘जॉन विक’ बनाने वाली कंपनी बनाएगी रीमेक
विज्ञापन
स्टार्स की अत्यधिक फीस पर क्या बोले अभिनेता
सुपरस्टार ने आगे कहा, 'हम कभी भी एक-दूसरे के बारे में टिप्पणी नहीं करते हैं। हमने यह फैसला तब किया था जब हम 20 के दशक में थे। ऐसा नहीं है कि हम अब बड़े और समझदार हो गए हैं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने स्टार्स की अत्यधिक फीस और उनके साथियों के खर्च के बारे में कहा, 'इन कलाकारों को इतना अधिक भुगतान न करें। यदि आप उन्हें नहीं चाहते हैं, तो नए एक्टर्स खोजें। यदि आप सुपरस्टार चाहते हैं, तो उन्हें भुगतान करें। यदि आप उन्हें नहीं चाहते हैं या वह नहीं कर सकते हैं, तो न करें। यह इतना ही सरल है।'
जल्द 'इंडियन 2' में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कमल हासन इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'इंडियन 2' की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। एस शंकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म इंडियन का सीक्वल है। कमल ने फिल्म में सेनापति की अपनी भूमिका दोहराई, जो एक स्वतंत्रता सेनानी हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। 1996 की इस फिल्म ने कमल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया था।
Saiee Manjrekar: राम चरण की अगली फिल्म में नजर आएंगी सई मांजरेकर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग