फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali talks about his film Amar Singh Chamkila starrer Diljit Dosanjh and Parineeti Chopra

Imtiaz Ali: 'आप बायोपिक में फैक्ट नहीं बदल सकते, लेकिन...', 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर बोले इम्तियाज अली

Tue, 23 Apr 2024 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Apr 2024 03:41 PM IST
सार

प्रतिष्ठित संगीतकार अमर सिंह चमकीला पर बनी निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस किरदार को पर्दे पर उतारने के पीछे निर्देशक ने अपनी मंशा जाहिर की है।

विज्ञापन
Imtiaz Ali talks about his film Amar Singh Chamkila starrer Diljit Dosanjh and Parineeti Chopra
इम्तियाज अली, 'अमर सिंह चमकीला' - फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial

विस्तार

मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' इस वक्त काफी चर्चाओं में है। इसे फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इस फिल्म से स्टार निर्देशक की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी भी हुई है। इससे पहले उनकी अंतिम कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन नही कर पाई थीं। अब निर्देशक ने इस फिल्म को बनाने के निर्णय के पीछे की कहानी साझा की है।

विज्ञापन


संगीतकार अमर सिंह चमकीला पर बनी है फिल्म
इम्तियाज अली की फिल्म पंजाब के एक प्रतिष्ठित संगीतकार अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपने किरदार के लिए दोनों को काफी तारीफें भी मिल रही हैं। इसके अलावा चमकीला के किरदार को भी अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ किए बिना परदे पर उतारने के लिए इम्तियाज को काफी सराहना मिल रही है। इस कहानी के सटीक चित्रण को लेकर निर्देशक ने इसके पीछे अपनी सोच को साझा किया है।
विज्ञापन

Rakul-Jackky: सेल्फी के लिए रकुल के बहुत करीब पहुंचा फैन, जैकी ने ऐसे किया पत्नी का बचाव, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


चमकीला को बेदाग ना दिखाने पर बोले
एक इंटरव्यू के दौरान बेबाकी से अपनी बात रखते हुए 'चमकीला' के निर्देशक ने कहा, 'किसी की जिंदगी को सटीक तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए छोटी से छोटी चीजों को पर भी ध्यान देना आवश्यक है'। उन्होंने आगे कहा, 'किसी की जिंदगी को ईमानदारी से पर्दे पर उतारने के लिए उसकी सच्चाइयों को बनाए रखना और हर एक पहलू को दिखाना जरुरी होता है'। इस दौरान इम्तियाज ने 'चमकीला' को परदे पर बेदाग दिखाने की वजह बताते हुए कहा, 'वह बहुत साफ-सीधे इंसान नहीं थे। मैं उनकी हर चीज को एकदम वास्तविक रुप में दिखान चाहता था। कभी-कभी किरदार की खामियां और अनियमितता दर्शकों को काफी पसंद आती है'। 
The Legend of Hanuman returns: ओटीटी पर देखिए हनुमान, हनुमान जयंती पर हुआ वेब सीरीज के चौथे सीजन का एलान

बोले- 'सभी पहलुओं को दिखाने की आजादी होनी चाहिए'
इम्तियाज अली ने कहा कि वह चमकीला की कमियों और जटिलता को बरकरार रखते हुए उनके जीवन का ईमानदार चित्रण करना चाहते थे। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने चमकीला की विनम्रता और अपने फैंस की इच्छाओं का मान रखने जैसी खूबियों को भी दिखाया। इम्तियाज के मुताबिक जब आप किसी का जीवन पर्दे पर दिखाते हैं तो आपको फैक्ट बदलने की आजादी नहीं होती, लेकिन उसके जीवन के सभी पहलुओं को दिखाने की आजादी होनी चाहिए।
Nora Fatehi: ‘ऐसा लगता है उन्होंने कभी देखा ही नहीं’, नोरा फतेही का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed