Rakul-Jackky: सेल्फी के लिए रकुल के बहुत करीब पहुंचा फैन, जैकी ने ऐसे किया पत्नी का बचाव, देखें वीडियो
हाल में ही शादी के बंधन में बंधे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। इसमें जैकी अपनी नई नवेली पत्नी की रक्षा करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड के प्यारे कपल हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी प्यार देते हैं। फरवरी में दोनों ने गोवा में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। हाल में ही ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिया, जहां एक जिम्मेदार पति की तरह जैकी अपने पत्नी की रक्षा करते नजर आए।
South Cinema: ‘आडुजीवितम’ का कलेक्शन 150 करोड़ पार, अब निगाहें साउथ सिनेमा की इन मेगा बजट फिल्मों पर
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस कपल के एक वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जिसमे दोनों कलाकार पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक फैन कपल के साथ तस्वीर ले रहा होता है। तस्वीर लेने के दौरान फैन अचानक से काफी नजदीक आने लगता है। इस बीच जैकी तुरंत बीच में आकर रकुल का बचाव करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों फैन से दूरी बनाकर सेल्फी लेने का विनम्र आग्रह भी नजर आते हैं।
View this post on Instagram
रकुल ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान जैकी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। शादी के बाद उनके बीच आए किसी तरह के बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेत्री ने कहा था कि वे अब पहले से भी ज्यादा खुश हैं। रकुल ने कहा कि तीन साल पहले जब दोनों डेट कर रहे थे तब भी उनकी ये बातें होती थीं ,'तुम खुश हो और मैं भी खुश हूं, हम में से कोई किसी तरह के खालीपन को भरने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन साथ में हम और भी ज्यादा खुश हैं'।
रकुल और जैकी ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी की थी। दोनों दो अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। रकुल पंजाबी तो जैकी सिंधी हैं। इसलिए उन्होंने दो रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इस समारोह में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, अनन्या पांडे और आदित्या रॉय कपूर जैसे कई सेलिब्रेटी भी मौजूद थे।
Rajkummar Rao: क्या श्रीकांत के लिए राजकुमार राव को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड? राव बोले- आपके मुंह में घी शक्कर...