Identity Teaser Out: परछाई का पीछा करते दिखे टोविनो थॉमस और त्रिशा, ‘आइडेंटिटी’ का टीजर हुआ जारी
Identity Teaser Out: टोविनो थॉमस और त्रिशा कृष्णन की आगामी फिल्म ‘आइडेंटिटी’ का टीजर जारी हो चुका है। टीजर ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
विस्तार
टोविनो थॉमस और त्रिशा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आइडेंटिटी’ का आधिकारिक टीजर जारी हो चुका है। बुधवार को अखिल पॉल और अनस खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टोविनो थॉमस, त्रिशा, विनय राय और मंदिरा बेदी की झलक देखने को मिली। यह सभी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
टोविनो थॉमस ने दी अपडेट
अभिनेता टोविनो थॉमस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए प्रशंसकों को बताया कि इसका टीजर जारी हो चुका है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मायावी पहचान की परछाई का पीछा करते हुए,” टीजर जारी हो चुका है।” टोविनो इस फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। जो त्रिशा कृष्णन की मदद से एक केस को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति के चेहरे के आकार पर चर्चा करके केस की शुरुआत की जाती है। एक मिनट 41 सेकंड का टीजर रोमांच से भरी है। टीजर में चेहरे की पहचान और डार्क मिस्ट्री पर जोर दिया गया है।
Priyanka Chopra: 25 साल में कितनी बदल गईं देसी गर्ल? खुद किया खुलासा, हॉलीवुड में आईं मुश्किलों का किया जिक्र
कब होगी रिलीज?
टोविनो और त्रिशा कृष्णन की यह फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के स्टार-स्टडेड कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी, शम्मी थिलकन, अजु वर्गीस, अर्जुन राधाकृष्णन और अर्चना कवि भी शामिल हैं।
पांच भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म के निर्देशक अखिल पॉल ने स्पष्ट किया है कि ‘आइडेंटिटी’ न तो जासूसी थ्रिलर है और न ही उनके पिछले इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘फोरेंसिक’ से जुड़ी है। जनवरी 2025 में रिलीज के लिए तैयार इस थ्रिलर को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भाषाओं में डब किया जाएगा।
Sunil Pal: सुनील पाल का सनसनीखेज खुलासा, बोले- दो तारीख को मेरा अपहरण हुआ, अब मैं ठीक हूं, आपका प्यार साथ है