फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ibrahim Ali Khan meets F1 racer Charles Leclerc at Miami Grand Prix fans tease saif Tara Rum Pum sequel works

Ibrahim Ali: चार्ल्स लेक्लर ने इब्राहिम अली को समझा ड्राइवर, फैंस बोले- अब बनेगा 'तारा रम पम' का सीक्वल

Mon, 06 May 2024 12:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 May 2024 12:01 PM IST
सार

मशहूर चार्ल्स लेक्लर फरारी एफ 1 रेजस को इब्राहिम अली खान को देखकर हुई गलतफहमी। चार्ल्स ने जल्दबाजी में इब्राहिम को कह दिया ड्राइवर।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan meets F1 racer Charles Leclerc at Miami Grand Prix fans tease saif Tara Rum Pum sequel works
चार्ल्स लेक्लर-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सैफ अली खान और अमृता सिंह के नवाबजादे इब्राहिम अली खान अपनी फिल्म 'सरजमीन' के लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही इब्राहिम लिंक अप्स की खबरों में जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। उन्होंने अपने अकाउंट पर पहली बार कोई तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से ही इंस्टा पर इब्राहिम के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में इब्राहिम फ्लोरिडा में मियामी ग्रैंड प्रिक्स में शामिल हुए। वहां पर इब्राहिम की मुलाकात एफ 1 रेसर चार्ल्स लेक्लर से हुई। लेकिन जैसे ही दोनों का आमना सामना हुआ तो चार्ल्स ने इब्राहिम को ड्राइवर समझ लिया।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम डेब्यू
इब्राहिम ने चार्ल्स लेक्लर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज साझा की है। इन तस्वीरों को इंस्टा पर शेयर करने के तुरंत बाद ही फैंस के लगातार कमेंट्स आने शुरू हो गए। फैंस इब्राहिम को एफ 1 रेजर की ड्रेस में देखकर यही कयास लगा रहे हैं कि वह भी अपने पिता की तरह ही कहीं किसी फिल्म में कार रेसर का किरदार तो नहीं अदा करने वाले हैं। क्योंकि साल 2007 में आई सैफ अली खान की फिल्म 'फिल्म तारा रम पम' में सैफ ने एक कार रेसर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


चार्ल्स ने समझा ड्राइवर
इब्राहिम ने कहा, ''मैं खुद हैरान हूं कि चार्ल्स ने मुझे फरारी ड्राइवर समझ लिया।'' इब्राहिम की चार्ल्स के साथ इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''हाहाहाह.. इस फोटो ने मुझे सैफ की फिल्म 'तारा रम पम' की याद दिला दी।'' एक और फैन ने लिखा, ''दो क्रश को एक ही फोटो में कैसे देखूं।'' एक और फैन ने लिखा, ''मैं सैफ और इब्राहिम को देखकर कंफ्यूज हो जाती हूं कि कौन बाप है और कौन बेटा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi)


इब्रहिम की इसी पोस्ट पर करीना कपूर खान ने लिखा, ''तुम्हारा कोई हक नहीं बनता की तुम इतने हैंडसम लगो।''


सारा ने भाई के लिए कही खास बात
एक इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा इब्राहिम के लिए कहा, ''मैं उसे (इब्राहिम) गुड लक देना चाहूंगी कि उसे फिल्म इंडस्ट्री में सफलता मिले।'' जब सारा से इब्राहिम को लेकर पूछा गया था कि क्या वह उनके काम को देखकर आगे बढ़ेगा या फिर अपना रास्ता चुनेगा, तो इसपर सारा ने कहा, 'मेरा भाई (इब्राहिम) काफी स्मार्ट है। यह उसकी जिंदगी है। उसकी किस्मत और उसका टैलेंट हैं। हम दोनों को एक ही तरह के तौर-तरीके सिखाए गए हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसे अपना रास्ता चुनने में कोई दिक्कत होगी। यह मायने नहीं रखता कि तुम कितना दूर जाओगे, तुम्हे वापस तो आना ही होगा। मैं चाहती हूं कि इब्राहिम अपने करियर और अपनी पर्सनल जीवन में ताममेल बैठाए रखे। उसे अपने सिद्धांतों पर टिका रहना होगा और वह जमीन से जुड़ा हुआ बच्चा है।''

जल्द आने वाली है पहली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'सरजमीन' की शूटिंग जारी है। यह फिल्म जहां अगले साल तक पूरी हो जाएगी। वहीं खबर है कि अब फिल्म की कास्ट में काजोल का भी नाम जुड़ने जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लिए काजोल को अप्रोच किया गया है। इब्राहिम अली खान को बड़े पर्दे पर लॉन्च करने का जिम्मा करण जौहर ने उठा रखा है। इस फिल्म से बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। 
Prabhas: प्रभास के पास सांस लेने की नहीं है फुर्सत, धड़ाधड़ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed