फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma qureshi with his rumoured boyfriend rachit singh video viral on social media

रूमर्ड बाॅयफ्रेंड ने गले लगाया तो हुमा ने तुरंत टोका, बोलीं- कैमरा है; वायरल Video पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Mon, 17 Nov 2025 07:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 07:59 AM IST
सार

Huma Qureshi Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Huma qureshi with his rumoured boyfriend rachit singh video viral on social media
हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन से चर्चा में हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ दिख रही हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन

रोमांटिक अंदाज में दिखे हुमा-रचित

वायरल हो रहा वीडियो सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक कॉन्सर्ट का है। बैकग्राउंड में उनकी आवाज भी आ रही है। इसी दौरान भीड़ में सबसे आगे हुमा कुरैशी खड़ी दिख रही हैं और पीछे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी नजर आ रहे हैं। बाद में देखा जाता है कि रचित सिंह अभिनेत्री के गले में हाथ डालते दिखे। हालांकि, एक्ट्रेस ने कैमरा देख तुरंत उन्हें रोका और उनसे कुछ कहा। फिर दोनों कार्यक्रम का आनंद लेने लगते हैं। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


क्या बोल रहे नेटिजंस?
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कैमरा है बेबी।' दूसरे यूजर ने कहा, 'हमेशा के लिए सबसे बेस्ट जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने हिमेशा रेशमिया के इस कॉन्सर्ट को शानदार बताया। इसके अलावा अन्य यूजर्स इस वीडियो पसंद कर रहे हैं और कुछ मजाक में कह रहे हैं कि कैमरा ने देख लिया सब।

यह खबर भी पढ़ें: तीसरे दिन कलेक्शन की दौड़ में ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘कांथा’ में कौन आगे? बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल


हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 13 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई। साथ ही उन्हें इससे पहले ‘महारानी 4’ में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'थामा' में दिखी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed