फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma qureshi loves bad behaved women and says need to think for women

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी को रास आती हैं ‘बिगड़ैल लड़कियां’…आदमी-औरत नहीं एक इंसान होकर सोचने की जरूरत

Mon, 03 Feb 2025 12:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:58 PM IST
सार

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पुस्तक को लेकर कहा कि उन्हें खराब व्यवहार वाली लड़कियां पसंद आती हैं। महिलाओं को समझने के लिए आपको लिंगभेद से ऊपर उठकर सोचना होगा। 

विज्ञापन
Huma qureshi loves bad behaved women and says need to think for women
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

विस्तार

गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपनी किताब लिखी है, जिसके बारें में चर्चा करते हुए वह बताती हैं कि उन्हें खराब व्यवहार वाली महिलाएं ज्यादा पसंद है। आखिर ऐसा हुमा ने क्यों कहा, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


हुमा अब अभिनेत्री ही नहीं लेखिका भी हैं

हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपनी एक पुस्तक लिखी, जिसका नाम ‘जेबा: द एक्सीडेंटल हीरो’ है। बीते रविवार को हुमा ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लिया। अपनी पुस्तक की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इसके मुख्य किरदार में एक ऐसी लड़की है, जो किसी को भी आसानी से पसंद आन वाली लड़की नहीं है। हालांकि, हुमा ने अपने आप को भी ऐसी ही लड़की बताया। हुमा कहती हैं, “मैं महिलाओं को कैसे चलना चाहिए, कैसे कपड़े पहनना चाहिए, कैसे बर्ताव करना चाहिए जैसी बातों को कहे जान से परेशान हो गई हूं।”
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kuch Sapney Apne: ‘कुछ सपने अपने’ में दिखेगी प्यार की अनोखी कहानी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ैल लड़कियों के स्वभाव रास आते हैं

हुमा कहती हैं कि अपने खुले विचारों को लिखने में उन्हें मक्ति मिली। एक बिगड़ैल लड़की और लोगों के लिए थोड़ा अजीब लगने वाली लड़की को मुख्य किरदार में लिखने में हुमा ने अपने आपको बहुत सहज महसूस किया। वह ये भी बताती हैं कि जब आप अपने असल व्यक्तित्व को लिखना चाहते हैं, तो आपको कई कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है। जब व्यक्ति किसी के छोटे से दिमाग में क्या चल रहा है यह पता कर ले तो वह चौंक सकता है, लेकिन उस चीज के सामने आने पर लोगों को आनंद भी मिलता है, इसी से जुड़े विचारों को हुमा आपके सामने लेकर आई हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Grammys 2025: चार बार ग्रैमी जीतने वाले जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देना भूल गए आयोजक, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

महिलाओं के बारे में सोच बदलें

हुमा बताती हैं कि महिलाओं को जिस दिन लिंग भेद से ऊपर उठकर देखा जाने लगेगा, उस दिन से महिलाओं को असली आजादी मिलेगी। लोगों को आदमी, औरत से ज्यादा एक इंसान होकर सोचने की जरूरत है। हुमा बताती हैं कि अपनी किताब को लेकर वो बहुत घबराई हुई थीं, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी नकारात्मक टिप्पणियों का सामना नहीं करना पड़ा है।

हुमा कुरैशा का वर्कफ्रंट

चर्चित अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही आने वाली वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के तीसरे सीजन में एक खलनायिका का रोल करती दिखेंगी। इनके साथ इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed