फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammys 2025 Organisers Forget to Pay Tribute to FourTime Grammy Winner Zakir Hussain

Grammys 2025: चार बार ग्रैमी जीतने वाले जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देना भूल गए आयोजक, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Mon, 03 Feb 2025 11:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

Grammys 2025: चार बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता जाकिर हुसैन को कार्यक्रम के आयोजक श्रद्धांजलि देना भूल गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Grammys 2025 Organisers Forget to Pay Tribute to FourTime Grammy Winner Zakir Hussain
जाकिर हुसैन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तबला उस्ताद और चार बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता जाकिर हुसैन को 67वें ग्रैमी अवार्ड्स में श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट  से बाहर रखे जाने पर संगीत प्रेमियों में नाराजगी जताई है। आयोजकों की इस बड़ी चूक की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

Grammys 2025: 50 साल में कंट्री ग्रैमी जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं बियॉन्से, इस एल्बम के लिए मिला अवॉर्ड

विज्ञापन

पिछले साल मिले थे तीन ग्रैमी पुरस्कार

रविवार को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित हुए इस समारोह में हर उन कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिनका पिछले वर्ष निधन हो गया होता है। जाकिर हुसैन भारत के पहले संगीतकार थे, जिन्होंने पिछले साल तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते थे। 15 दिसंबर 2023 को 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Grammys Live: नॉट लाइक अस को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, बियॉन्से ने रचा इतिहास; गागा-ब्रूनो ने दी श्रद्धांजलि


चूक पर भड़के लोग

ग्रैमी के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में जब दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों की यादों को संजोते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो जाकिर हुसैन का नाम नदारद था। यह एक ऐसी चूक थी, जिस पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसकों ने कड़ी आपत्ति जताई । सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और रिकॉर्डिंग एकेडमी को टैग करते हुए इस गलती को लेकर सवाल उठाए।


लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा, “कैसे जाकिर हुसैन का नाम ग्रैमी के शोक संदेश में नहीं था? वह पिछले साल के विजेता थे।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “यह सच में एक बड़ी चूक है। मैंने रिकॉर्डिंग एकेडमी को जाकिर हुसैन का नाम श्रद्धांजलि सेगमेंट में नहीं देखा।” एक और पोस्ट में कहा गया, “चार बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता और कई बार नामांकित कलाकार जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि में शामिल नहीं करना सच में शर्मनाक है।”


कई कलाकारों के दी गई श्रद्धांजलि

ग्रैमी अवार्ड्स के इस साल के समारोह में कई बड़े संगीतकारों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनमें लियाम पेन, क्रिस क्रिस्टोफरसन, सिसी ह्यूस्टन, टीटो जैक्सन, जो चेम्बर्स, जैक जोन्स, मैरी मार्टिन, मैरिएन फेथफुल, सेजी ओजावा और एला जेनकिंस जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल थे। इस मौके पर क्रिस मार्टिन ने अपनी बैंड कोल्डप्ले के भारत दौरे से लौटने के बाद ‘इन मेमोरियम’ श्रद्धांजलि का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान उनके साथ गिटारिस्ट ग्रेस बोवर्स भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed