फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 Chitraganda Singh Nargis Fakhri Dino Morea joines shooting Chunky Panday shares photos from France

Housefull 5: चंकी पांडे ने 'हाउसफुल 5' के सेट से साझा कीं शूटिंग की झलकियां, तस्वीरों में नजर आए ये सितारे

Mon, 23 Sep 2024 05:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें फ्रांस से साझा की हैं, जहां वे फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Housefull 5 Chitraganda Singh Nargis Fakhri Dino Morea joines shooting Chunky Panday shares photos from France
चंकी पांडे, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और डिनो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता चंकी पांडे की अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' है। इन दिनों वे फ्रांस में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फ्रांस से कुछ झलकियां साझा की हैं। इन तस्वीरों में डीनो मोरिया , चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी भी नजर आ रहे हैं। ये सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं और अब फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

समृद्ध है फ्रांस का इतिहास
चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'नॉरमैंडी के समुद्र तट, द्वितीय विश्व युद्ध और टाइटैनिक की अंतिम यात्रा। इस जगह का इतिहास बहुत पुराना है'। पहली तस्वीर में चंकी पांडे, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और डिनो नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में चंकी पांडे हैं। एक अन्य तस्वीर में चंकी पांडे और चित्रांगदा सिंह फ्रांस की सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। इसके अलावा चंकी पांडे ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Oscar 2025: 'ऑस्कर' में 'लापता लेडीज' के शामिल होने पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बहुत खुश हूं मैं..

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। इस पर काम शुरू हो चुका है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे चर्चित चेहरे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नाडीज,  सौंदर्य शर्मा और चित्रांगदा सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

विज्ञापन

चर्चित फ्रेंचाइजी है 'हाउसफुल'
बता दें कि 'हाउसफुल' चर्चित फ्रेंचाइजी रही है। इसकी चार फिल्में रिलीज चुकी हैं और अब पांचवी का इंतजार है। पहली फिल्म साल 2010 में आई थी। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख अब तक सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब इस फ्रेंचाइजी की पांचवी कड़ी के लिए दर्शक बेताब हैं। चंकी पांडे के पोस्ट पर दर्शक दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।



Oscars: 24 साल पहले भी आमिर खान की फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई थी शामिल, क्या इस बार पूरा होगा सपना?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed