{"_id":"670f477605dd21f54f0da3f3","slug":"housefull-5-bts-video-share-by-jacqueline-fernandez-nargis-fakhri-sonam-glimpse-of-last-few-days-of-shooting-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Housefull 5: हाउसफुल 5 का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, मस्ती करती नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज-नरगिस फाखरी-सोनम बाजवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5: हाउसफुल 5 का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, मस्ती करती नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज-नरगिस फाखरी-सोनम बाजवा
Wed, 16 Oct 2024 10:37 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:37 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा ने फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग का एक शानदार और मजेदार BTS वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। इस वीडियो में इन तीनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग शानदार नजर आ रही है। इन तीनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez
विस्तार
साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी पर प्रशंसकों की नजरें रहती हैं। सोनम बाजवा ने हाल ही में सेट से पर्दे के पीछे की झलक साझा की, जहां वह जैकलीन और नरगिस के साथ कुछ मजेदार पलों का आनंद लेती नजर आईं। वीडियो में तीनों खूबसूरत अभिनेत्रियां मस्ती करती नजर आ रही हैं।
हाउसफुल 5 के दौरान का वीडियो
सोनम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 की को-स्टार जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी के साथ मस्ती भरे पलों को दिखाते हुए एक शानदार वीडियो साझा किया है। उनकी मस्ती भरी हरकतें उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं। तीनों अभिनेत्रियां इस वीडियो में सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती, पार्क में खुशी से नाचती और अपने कुत्ते को टहलाती नजर आईं। तीनों का यह शानदार वीडियो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
सोनम का प्यारा नोट
तीनों अभिनेत्रियां सड़कों पर बारिश में नाचने से लेकर सूर्योदय का आनंद लेती बेहद सुंदर दिखाई दीं। तीनों की जबर्दस्त बॉन्डिंग को देखकर प्रशंसक भी उनकी प्रशंसा करे बगैर रह नहीं पाए। सोनम ने वीडियो को कैप्शन लिखा, "पिछले कुछ दिन मेरे लिए कैसे दिखे और इन दो खूबसूरत लड़कियों ने मेरा पूरा दिल जीत लिया है।" सोनम की इस पोस्ट पर जैकलीन ने कमेंट्स में फूलों वाली इमोजी साझा की, जबकि नरगिस में लिखा, "बहुत प्यारा वीडियो है।" एक फैन ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत', एक और फैन ने लिखा, 'तीनों बहुत सुंदर दिख रही हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'हाउसफुल 5 का इंतजार है।'
फिल्म हाउसफुल 5
इससे पहले, हाउसफुल 5 के निर्माता, साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने हाल ही में पूरे कलाकारों की टुकड़ी के साथ एक रोमांचक तस्वीर साझा की थी। इस फिलम में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत जैसे सितारे शामिल हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश से कभी नहीं मिली हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैं उनका सम्मान करती हूं'

View this post on Instagram