{"_id":"684644479f55464de40ec76f","slug":"housefull-5-box-office-report-thug-life-collection-vs-mission-impossible-vs-bhool-chuk-maaf-collection-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ की पकड़ मजबूत, ‘ठग लाइफ’ ने टेके घुटने, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ की पकड़ मजबूत, ‘ठग लाइफ’ ने टेके घुटने, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Mon, 09 Jun 2025 07:48 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:48 AM IST
सार
Housefull 5 Vs Thug Life Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जोनर की कई फिल्में ऑडियंस को इंप्रेस कर रही हैं। अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हो या कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, हर फिल्म का अपना अलग फ्लेवर है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : IMDb
विस्तार
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का क्या हाल है, ये भी जानते हैं।
विज्ञापन
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ के करीब पहुंची
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारत में करीब 24 करोड़ का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 31 करोड़ हो गई। अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म ने अब तक कुल 87 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

ठग लाइफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ठग लाइफ' ने चार दिन में टेके घुटने
कमल हासन की फिल्म 5 जून को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु भाषा में पैन इंडिया रिलीज हुई है। फिल्म ने अब तक चार दिन में 36.90 करोड़ कमा लिए हैं। चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 6.50 करोड़ कमाए हैं जो अब तक का एक दिन के कलेक्शन के मामले में सबसे कम आंकड़ा है। फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे दिन 7.15 करोड़ और तीसरे दिन यानी शनिवार को 7.75 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।

फिल्म 'भूल चूक माफ'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'भूल चूक माफ' का कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने 18वें दिन 1.21 करोड़ कमा लिए, जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 69.21 करोड़ पहुंच गया। फिल्म ने पहले वीक धमाकेधार कमाई की थी और 44 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि दूसरे वीक फिल्म ने सिर्फ 23 करोड़ ही कमाए।

मिशन इम्पॉसिबल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tomcruise
'मिशन इंपॉसिबल 8' 100 करोड़ के करीब पहुंची
हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' भी इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रही है। 17 मई को रिलीज हुई इस फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने 23वें दिन 1.89 करोड़ की कमाई की है। जबकि हिंदी में फिल्म ने 23वें दिन 36 लाख रुपये कमा लिए। डे पर 16.5 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने भारत में अब तक 99.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।