फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   War Zone: Bear Grylls Meets President Zelenskyy premieres on Discovery and discovery+ on 15 May 2023

War Zone: इस दिन होगा 'वॉर जोन बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की' का प्रीमियर, यहां देख सकते हैं फिल्म

Fri, 12 May 2023 04:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 12 May 2023 04:29 PM IST
सार

एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' से दुनिया में पहचान बनाने वाले होस्ट बेयर ग्रिल्स की डॉक्यूमेंट्री फिल्म वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की का प्रीमियर 15 मई को होगा। डिस्कवर ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
War Zone: Bear Grylls Meets President Zelenskyy premieres on Discovery and discovery+ on 15 May 2023
वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' से दुनिया में पहचान बनाने वाले होस्ट बेयर ग्रिल्स की डॉक्यूमेंट्री फिल्म वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की का प्रीमियर 15 मई को होगा। डिस्कवर ने इसकी घोषणा की है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा आमंत्रित ग्रिल्स रूस के आक्रमण के लगभग एक साल बाद यूक्रेन का दौरा करते हैं और उन यूक्रेनियन लोगों की कहानियों को सुनते हैं जो युद्ध की भयावहता से प्रभावित हुए।

विज्ञापन

यूक्रेन और रूस के बीच में कई महीनों से युद्ध चल रहा है और ऐसे में बेयर ग्रिल्स ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर  जेलेंस्की से मुलाकात की थी और उनसे कई सवाल भी किए। बेयर ग्रिल्स ने फिल्म से संबंधित फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा भी की थी, जिसमें उनके साथ राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

War Zone: Bear Grylls Meets President Zelenskyy premieres on Discovery and discovery+ on 15 May 2023
वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जंग के बीच यूक्रेन के हालात, वहां रह रहे नागरिकों और जेलेंस्की की सर्वाइवल स्किल्स को दिखाया जाएगा। कीव पहुंचे ग्रिल्स उन यूक्रेनियन लोगों की कहानियों को सुनाते दिखाई देंगे जो युद्ध की भयावहता से प्रभावित हुए और उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।

विज्ञापन

फिल्म में देखने को मिलेगा की बेयर कीव की सड़कों पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ चलते हुए  उनके संघर्ष की कहानी सुनते हैं। इस दौरान बेयर यूक्रेन के नागरिकों से भी बातचीत करते हैं। गौरतलब है कि यूरोप की सीमा पर युद्ध चल रहा है क्योंकि रूस यूक्रेन पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की के प्रेरक नेतृत्व ने उनके लोगों को एकजुट किया। संघर्ष के दौरान अपने देश ही नहीं बल्कि उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रशंसा भी प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर टीवीएफ का शो 'ये मेरी फैमिली' धमाल मचाने को तैयार! इस दिन होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed